{"_id":"6aa1a3512d0f1c08260d1a12","slug":"employees-extend-strike-by-four-days-to-hold-a-panchayat-on-the-11th-kaithal-news-c-245-1-kht1013-154870-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कर्मचारियों ने चार दिन बढ़ाई हड़ताल, 11 को करेंगे पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कर्मचारियों ने चार दिन बढ़ाई हड़ताल, 11 को करेंगे पंचायत
विज्ञापन
जींद रोड पर पुराने बस स्टैंड के पास लगे गंदगी के ढेर। संवाद
कैथल। अपनी मांगों पर अड़े सफाई कर्मचारी काम पर लौटने के लिए तैयार नहीं हैं। कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल को अगले चार दिन यानी 13 सितंबर तक और बढ़ाने का एलान कर दिया है। सरकार और प्रशासन की ओर से की जा रही सख्त कार्रवाई के बावजूद कर्मचारी हड़ताल पर डटे हैं। उन्होंने 11 सितंबर को बड़ी पंचायत बुलाने का फैसला किया है और 13 सितंबर को सीधे मुख्यमंत्री आवास का घेराव कर प्रदर्शन करने की रणनीति बनाई गई है।
प्रशासन कर रहा सख्त कार्रवाई
प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से बार-बार काम पर लौटने की अपीलों और दी जा रही चेतावनियों का आंदोलनकारी कर्मचारियों पर कोई असर नहीं हो रहा है। प्रशासन की ओर से काम पर न आने वाले कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
प्रशासनिक प्रयासों के बाद भी शहर में कचरे के ढेर
कर्मचारियों की इस लंबी हड़ताल के कारण पूरे शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। हालांकि स्थिति को संभालने के लिए प्रशासन की ओर से वैकल्पिक माध्यमों और निजी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की मदद से शहर का कचरा उठवाने का प्रयास किया जा रहा है। शहर के मुख्य चौराहों, रिहायशी इलाकों और बाजारों में अभी भी कचरे के बड़े-बड़े ढेर लगे हुए हैं। कई दिनों से जमा कूड़े के कारण अब बदबू फैलने लगी है जिससे स्थानीय निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और महामारी फैलने का खतरा भी मंडरा रहा है।
विज्ञापन
कर्मचारी बोले : सरकार के दमन से डरने वाले नहीं
हड़ताली यूनियन के जिला सचिव शिवचरण ने कहा कि वे सरकार की किसी भी दमनकारी नीति या कार्रवाई से डरने वाले नहीं हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि सरकार बातचीत के जरिये समाधान निकालने के बजाय उनके आंदोलन को कुचलने का प्रयास कर रही है। उन्होंने साफ किया कि जब तक सरकार उनकी जायज मांगों को मान नहीं लेती, तब तक उनका यह आंदोलन जारी रहेगा और आने वाले दिनों में इसे और उग्र किया जाएगा।