फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Emphasis on crop residue management, street meetings will be held

Kaithal News: फसल अवशेष प्रबंधन पर जोर, करेंगे नुक्कड़ सभाएं

Thu, 25 Sep 2025 03:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 25 Sep 2025 03:15 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on crop residue management, street meetings will be held
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। उपमंडल कलायत में एसडीएम अजय हुड्डा की अध्यक्षता में फसल अवशेष प्रबंधन पर बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृषि, उद्यान, पंचायत, राजस्व और पशुपालन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।


बैठक में दिशा-निर्देश दिए गए कि गांव स्तर पर टीम बनाकर ड्यूटी लगाई जाए और फसल अवशेष प्रबंधन योजना के प्रति गांवों में नुक्कड़ सभाएं व जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएँ। इन शिविरों में किसानों को कृषि यंत्रों जैसे बेलर मशीन, सुपर सीडर, मल्चर मशीन और चॉपर के प्रयोग से फसल अवशेष का उचित प्रबंधन करने के तरीके बताए जाएंगे। साथ ही यह भी समझाया जाएगा कि इन यंत्रों का प्रयोग मिट्टी और वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने में कैसे मदद करता है। उपमंडल कलायत के 28 गांवों की 30 पंचायतों में इस योजना के तहत जो किसान आधुनिक कृषि यंत्रों का उपयोग करके फसल अवशेष का प्रबंधन करेंगे, उन्हें प्रति एकड़ 1,200 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed