{"_id":"63486faf01c1b754845b835c","slug":"electricity-team-held-hostage-in-teak-village-kaithal-news-knl1243777136","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीक गांव में बिजली टीम को बनाया बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीक गांव में बिजली टीम को बनाया बंधक
विज्ञापन
कैथल। गांव टीक में वीरवार को बिजली चोरी पकडऩे गई टीम को लोगों ने बंधक बना लिया। इस दौरान एक कर्मचारी के साथ मारपीट कर बिजली कर्मियों से रजिस्टर छीनने का प्रयास किया। पुलिस ने इस संबंध में सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
बिजली निगम के एसडीओ प्रदीप ने बताया कि 13 अक्तूबर को उसकी टीम गांव टीक में बिजली चोरी को पकडऩे गई थी। वहां पर वाल्मीकि चौपाल के पास सुनील ने अपने परिवार के सदस्यों सहित अन्य लोगों को एकत्रित कर टीम का विरोध किया। कर्मचारी एसीएम सुनील कुमार के साथ मारपीट की। बंधक बना लिया। वहीं जेई लाभ सिंह से चेकिंग रजिस्टर छीनने की कोशिश की। ज्यादा झगड़ा देखते हुए टीम के सदस्य वहां से किसी तरह निकल गए। आरोपी सुनील सहित उसके आस पड़ोस के पांच छह लोगों ने सरकारी कार्य में बाधा डाली है। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी है। एएलएम दर्शन लाल, पुलिस कर्मचारी सुरेंद्र व चालक मनोज के साथ भी धक्का-मुक्की की।
एसएचओ रोहताश कुमार ने बताया कि टीक निवासी आरोपी सुनील सहित आसपास के छह व्यक्तियों के खिलाफ मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा डालने व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।