{"_id":"64df7ad70542169f1b0c61a3","slug":"electricity-minister-of-punjab-reached-guhla-cheeka-of-kaithal-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब के बिजली मंत्री पहुंचे कैथल: बोले- पंजाब में 80 हजार रुपये तक आते थे बिजली बिल, अब आ रहा शून्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब के बिजली मंत्री पहुंचे कैथल: बोले- पंजाब में 80 हजार रुपये तक आते थे बिजली बिल, अब आ रहा शून्य
Fri, 18 Aug 2023 07:36 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, गुहला-चीका, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुहला-चीका, कैथल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 18 Aug 2023 07:36 PM IST
सार
पंजाब के बिजली मंत्री बॉर्डर से सटे गुहला हलके के गुहला चीका में पहुंचे। यहां आप के नेता अनुराग ढांडा ने कहा कि जनता को पंजाब सरकार के काम पसंद आ रहे हैं।
विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद आम आदमी पार्टी के नेता।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आम आदमी पार्टी के बिजली आंदोलन के तहत गुहला के गांव भूंसला में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में पंजाब के बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। जबकि आप के प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा विशिष्ठ अतिथि रहे। इस दौरान पंजाब के बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने हरियाणा में बिजली संकट व महंगे बिजली बिलों को लेकर गठबंधन सरकार को घेरा।
विज्ञापन
कहा कि लोगों का जोश देखकर लगता है कि हरियाणा में आप की पहली सीट गुहला-चीका से ही बनेगी। पंजाब में आप की सरकार से पहले लोगों का 50-50 और 80-80 हजार रुपये का बिल आता था, लोग बहुत परेशान थे। जब पंजाब में बिजली आंदोलन शुरू किया तो भगवंत मान ने गांरटी दी थी कि सरकार बनने के बाद सभी घरेलू कनेक्शन को हर महीने 300 व दो महीने में 600 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी।
विज्ञापन
पार्टी ने सरकार बनने के तीन महीने बाद ही इस गारंटी को पूरा किया। अब 90 प्रतिशत घरों के बिजली बिल जीरो आते हैं। पंजाब में किसानों को 14-14 घंटे बिजली दी जा रही है और 15 लाख ट्यूबवेल के कनेक्शनों का बिजली बिल शून्य आ रहा है। 2022 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही 2015 से बंद पड़ी पछवाड़ा कोयला माइन को चालू करवाया। पहले खबरें आती थी कि कोयला एक दिन का रह गया दो दिन का रह गया, लेकिन आज पंजाब में कोयले की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कांग्रेस वाले और अकाली दल वाले कोयला खान को चला सकते थे, लेकिन उन्होंने प्राइवेट खदान मालिकों से कमीशन खाने के लिए ऐसा नहीं किया। उन्होंने कहा कि कोयला खान चलाकर पंजाब को एक साल में 1500 करोड़ का फायदा मिल रहा है। इसी पैसे से 600 यूनिट फ्री बिजली मिल रही है।
उन्होंने कहा कि मान सरकार कमिशन पर नहीं मिशन पर चल रही है। भ्रष्टाचार पर पंजाब सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति लेकर चल रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब में 31 हजार से ज्यादा सरकारी नौकरी दी जा चुकी है। वहीं 10 से ज्यादा टोल बंद किए जा चुके हैं।
वहीं, अनुराग ढांडा ने कहा कि दिल्ली में 80 प्रतिशत और पंजाब में 90 प्रतिशत घरों का बिजली बिल जीरो आता है। पार्टी दिल्ली में बिजली, स्वास्थ्य, शानदार स्कूलों में शिक्षा, बस में महिलाओं को यात्रा और बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा निशुल्क दे रही है। शहीदों के परिवारों को एक करोड़ की सम्मान राशि देने का काम करती है। हरियाणा में कुछ भी फ्री नहीं फिर भी प्रदेश पर तीन लाख करोड़ रुपये का कर्जा है।
हुड्डा साहब भूल गए हैं, कि हरियाणा के लोगों को कार्बन कॉपी पसंद नहीं है। 2024 के चुनाव में जनता आप यानी ओरिजनल पार्टी को वोट करेंगे। 25 साल कांग्रेस और आठ साल भाजपा ने राज किया प्रदेश को कुछ नहीं दिया। भाजपा ने किसानों, खिलाडिय़ों, कर्मचारियों और युवाओं को लाठियों के सिवा कुछ नहीं दिया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर प्रदेश के हर गांव में 24 घंटे बिजली मिलेगी।