{"_id":"613662f48ebc3ef2c5093a56","slug":"electricity-bill-burden-on-consumer-even-after-payment-is-made-kaithal-news-knl82367122","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुगतान किए जाने के बाद भी उपभोक्ता पर बिजली बिल का बोझ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भुगतान किए जाने के बाद भी उपभोक्ता पर बिजली बिल का बोझ
विज्ञापन
Electricity bill burden on consumer even after payment is made
- फोटो : Kaithal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव चौशाला का एक बिजली उपभोक्ता बिजली निगम की तकनीकी समस्या से घिरा है। प्रभावित सतपाल सिंह का कहना है कि उसने 24 जून 2021 को घरेलू कनेक्शन के बिल की राशि 13511 रुपये जमा करवा दी थी। जमा राशि की रसीद भी उसके पास है।
अगस्त माह में बिजली निगम की ओर से जो नया बिल जारी किया गया, उसमें पुरानी राशि 13907 सरचार्ज सहित जोड़कर 17141 रुपये का बिल उसे फिर से थमा दिया। प्रभावित ने बताया कि इस विषय में बिजली निगम टोल फ्री नंबर पर भी शिकायत की। उनके पास कलायत बिजली निगम कार्यालय से फोन भी आया। उन्होंने समस्या के निवारण का आश्वासन देकर कार्यालय में बुलाया। संबंधित कर्मचारी ने समस्या हल करने की बजाय शिकायत को बंद करने के लिए एक पृष्ठ निकाला और उनसे हस्ताक्षर करने को कहा।
सतपाल सिंह ने यह कहकर हस्ताक्षर करने से मना कर दिया कि पहले उनकी भरी गई राशि को बिजली निगम में प्राप्त करें। बाद में वे हस्ताक्षर करेंगे। इस समस्या को लेकर वह पिछले कई दिनों से सरकारी कार्यालय में चक्कर काट रहा है। बावजूद इसके समस्या ज्यों की त्यों है। प्रभावित उपभोक्ता से निगम के उच्चाधिकारियों व मुख्यमंत्री को शिकायत भेजने का निर्णय लिया है।