फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Eight hours electricity being given to farmers: Chautala

किसानों को दी जा रही आठ घंटे बिजली : चौटाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
Eight hours electricity being given to farmers: Chautala
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। प्रदेश के बिजली एवं जेल मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने रविवार को चीका के वार्ड नंबर -17 के हंस नगर में डॉ. प्रवीण भार्गव के आवास पर एक कार्यक्रम में शिरकत की। यहां बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रदेश में बिजली की कोई किल्लत नहीं है। किसानों को बिना किसी ब्रेक के आठ घंटे बिजली मुहैया करवाई जा रही है।
उन्होंने बताया कि पांच हजार से अधिक गांवों में बिजली व्यवस्था दुरुस्त की गई है। गांवों को बिना कट के बिजली दी जा रही है। उन्होंने बताया कि कि पिछले दिनों रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण कोयले की समस्या पैदा हो गई थी। इससे कई राज्यों में बिजली सप्लाई की व्यवस्था चरमराई थी।
विज्ञापन

हरियाणा में इस विषय पर गंभीरता से कार्य किया गया और बिजली की सप्लाई सुनिश्चित की गई। उन्होंने बताया कि प्रदेश में लाइन लॉस कम किया गया है, जिसमें करोड़ों रुपये का फायदा हुआ है। प्रदेश के कई हिस्सों में निवेशक विशेष रुचि लेकर औद्योगिक इकाइयां स्थापित कर रहे हैं। इन सभी औद्योगिक इकाइयों में समुचित बिजली सप्लाई सुनिश्चित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री चौटाला ने कहा कि प्रदेश की जेलों में कई सुधार किए जा रहे हैं। कैदियों को जेल कानून के तहत रखा जाता है। एक तय सीमा के बाद जेल में बंद कैदी पैरोल के लिए आवेदन कर सकता है और उसे तय मापदंडों अनुसार पेरोल दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि जल्द ही जेल के अधिकारियों के लिए अलग गाड़ियों की व्यवस्था भी की जाएगी।

इस अवसर पर बिजली विभाग के कार्यकारी अभियंता गौरव लोचव, हरियाणा प्रदेश भारतीय रेलवे माल गोदाम श्रमिक संघ के अध्यक्ष प्रवीन कुमार भार्गव, बीआरएमजीएसएस के पंजाब के अध्यक्ष तरसेम कुमार भार्गव, पूर्व प्रिंसिपल ऋषि पाल बेदी, दिनेश शर्मा, गुलाब सिंह, संजय गौतम, पिरथी सैनी सीवन, दीपक कालड़ा, बसाऊ राम, राजीव शर्मा, प्रेम शर्मा, बलकार बल्लू, नेक राम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed