{"_id":"5eb594ff8ebc3e904e1cbc58","slug":"dsad-kaithal-news-knl303736192","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैं तुम पुलिस वालों को नहीं छोड़ूंगा...जान से मार दूंगा..कहकर मारी नाके पर ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों को टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैं तुम पुलिस वालों को नहीं छोड़ूंगा...जान से मार दूंगा..कहकर मारी नाके पर ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों को टक्कर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। वीरवार सायं ढांड रोड बाईपास चौक पर ड्यूटी दे रहे पुलिस कर्मचारियों को एक कार चालक ने सीधी टक्कर मार दी और फरार हो गया। हादसे में एक एएसआई गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। थाना प्रबंधक सिविल लाईन इंस्पेक्टर प्रह्लाद रॉय ने बताया कि एसआई धर्मवीर के ब्यान पर दर्ज मामले अनुसार शाम के समय वह एएसआई सतीश कुमार तथा एचसी नरेंद्र कुमार सहित कोरोना वायरस के संबंध में ढांड चौक बाईपास कैथल पर स्थापित नाके पर ड्यूटी दे रहे थे। शाम करीब 7.50 बजे कुरुक्षेत्र साइड से तेजगति में आ रही एक कार को एसआई धर्मवीर द्वारा रुकने का संकेत दिया गया। परंतु कार चालक द्वारा संकेत को अनदेखा करते हुए पुलिस कर्मचारी को जान से मारने की नियत से कार की सीधी टक्कर मारनी चाही, जिसमें एसआई धर्मवीर बाल-बाल बच गया। चालक ने गाड़ी का शीशा खोलकर आवाज लगाई कि मैं तुम पुलिस वालों को नहीं छोड़ूंगा, जान से मार दूंगा तथा करीब 20 मीटर दूरी पर खड़े एएसआई सतीश कुमार को कार की सीधी टक्कर मारी। टक्कर लगने कारण एएसआई सड़क पर गिर गया, जिसे सिर व कूल्हे में काफी चोटें आई। तत्पश्चात आरोपी चालक नाका पर लगे बैरिकेटस को तोड़ते हुए अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से गाड़ी सहित फरार हो गया। इंस्पेक्टर प्रह्लाद रॉय ने बताया कि थाना सिविल लाइन में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके आरोपी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। मामला पुलिस कर्मचारी धर्मवीर की शिकायत पर दर्ज किया गया है। जांच अधिकारी महाबीर सिंह ने बताया कि पुलिस कार चालक की तलाश कर रही है।
एक महीने अंदर जिले में ये दूसरा मामला
जिलेभर में लगाए गए पुलिस नाके तोड़कर फरार होने का लगभग एक महीने में दूसरा मामला है। इससे पहले सीवन रोड से भी एक कार ड्राईवर बेरिकेट तोड़कर फरार हो गया था। जिसका खुलासा मौके पर बनाई गई वीडियो क्लिप से हुआ। जिसमें संबंधित एरिया की पुलिस आरोपियों का काफी दूर तक पीछा करती नजर आई थी।
विज्ञापन
एक महीने अंदर जिले में ये दूसरा मामला
जिलेभर में लगाए गए पुलिस नाके तोड़कर फरार होने का लगभग एक महीने में दूसरा मामला है। इससे पहले सीवन रोड से भी एक कार ड्राईवर बेरिकेट तोड़कर फरार हो गया था। जिसका खुलासा मौके पर बनाई गई वीडियो क्लिप से हुआ। जिसमें संबंधित एरिया की पुलिस आरोपियों का काफी दूर तक पीछा करती नजर आई थी।
विज्ञापन