{"_id":"57b8a2ab4f1c1bc2066eb575","slug":"drugs-cople-crime-minor-son-got-arrested-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान की आड़ में चल रहा था नशे का धंधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान की आड़ में चल रहा था नशे का धंधा
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल
Updated Sun, 21 Aug 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। सीआईए-वन प्रथम पुलिस ने करियाना की दुकान में नशे का कारोबार करने वाले दंपति और उनके दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले नाबालिग पुत्र के कब्जे से 90 ग्राम स्मैक बरामद की है। बरामद की गई स्मैक कीमत 60 हजार रुपये से ज्यादा आंकी जा रही है। पुलिस ने 15 वर्षीय नाबालिग किशोर तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया।
जबकि उसके माता-पिता मौके से फरार हो गए। जिनकी तलाश की जा रही है। नाबालिग आरोपी उसके माता-पिता के कहने पर स्कूल और कालेज के आसपास क्षेत्र में स्मैक सप्लाई करता था। आरोपी किशोर शनिवार को अदालत में पेश कर दिया गया। जहां से उसे न्यायालय के आदेश अनुसार 14 दिन के लिए बोस्टल जेल अंबाला भेज दिया गया।
एसपी सुमेर प्रताप सिंह ने बताया कि डीजीपी हरियाणा डा. कुशलपाल सिंह के आदेश पर ड्रग फ्री हरियाणा मुहिम चलाई हुई है। सीआईए-1 इंचार्ज सबइंस्पेक्टर सत्यवान की अगुवाई में एएसआई रमेश कुमार, रणजीत, नत्थू राम, हेडकांस्टेबल नरेश कुमार और सिपाही करनैल सिंह की टीम ने गुप्ता सूचना पर कार्रवाई करते हुए शाम के समय मंगोल पट्टी भागल स्थित एक करियाना दुकान पर रेड की।
विज्ञापन
पुलिस रेड की भनक मिलने कारण दुकानदार राजपाल और उसकी पत्नी निर्मला देवी निवासी भागल मौके से फरार हो गए। जबकि दुकान के काउंटर पर बैठे उनके 15 वर्षीय पुत्र जो दसवीं कक्षा का छात्र बताया गया है, पुलिस ने काबू कर लिया गया।
मौके पर डीएसपी गुहला सुलतान सिंह को बुलाकर रात करीब 9:30 बजे जब दुकान की तलाशी ली गई तो दुकान में काउंटर की बाई साइड वाली दराज से पोलिथिन के अंदर छिपाई हुई 90 ग्राम स्मैक बरामद हुई। थाना चीका में मामला दर्ज कर बाल आरोपी को चौकी भागल प्रभारी एएसआई शीलक राम ने गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी के माता-पिता बाइक पर स्मैक खरीद करके लाते थे। रास्ते में पुलिस जांच दौरान दंपति होने का फायदा उठाकर किसी तरह बच निकलते थे। तीनों आरोपी करियाना दुकान की आड़ में नशे का कारोबार कर रहे थे। मौका से फरार हुए दंपति की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।