फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Drug Addiction Is Ruining Our Breed

Kaithal News: हमारी नस्लों को खराब कर रही नशे की लत

Sat, 29 Apr 2023 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 29 Apr 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Drug Addiction Is Ruining Our Breed
कैथल। महिला पुलिस थाना में अमर उजाला की ओर से शनिवार को अपराजिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय नशे का हंसते-खेलते परिवारों पर पड़ता दुष्प्रभाव और इससे कैसे हो बचाव रहा। महिला पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने संबंधित विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा कि नशा नस्लों को खराब करता है।
विज्ञापन


कहा गया कि विशेषकर युवा वर्ग नशे की चपेट में आ रहा है। नशा न मिलने पर युवा चोरी, छीना झपटी और अन्य अपराधों की ओर जाता है। उन्होंने कहा कि हम सबके साझे प्रयासों और जागरुकता के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों से बचा जा सकता है।
विज्ञापन

नशा सबके लिए खतरनाक

एसएचओ इंस्पेक्टर गीता ने कहा कि नशा किसी भी परिवार को खराब कर देता है और परिवार टूट जाता है। चाहे बच्चा नशा करे या अभिभावक, यह सबके लिए खतरनाक है। कई बार बच्चे अपने आसपास के माहौल से नशा सीख लेते हैं। ऐसे में उसे या तो नशा मुक्ति केंद्र में भिजवाना पड़ता है या फिर घर में किसी भी प्रकार से रोककर रखना पड़ता है। जागरुकता से ही इससे बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरों को भी करें जागरूक

सिपाही शीतल ने कहा कि हमें खुद तो नशा करना ही नहीं चाहिए, साथ में दूसरों को भी जागरूक करना चाहिए। बच्चों को भी बताएं कि नशा किस प्रकार से नुकसान करता है। तभी इसके दुष्परिणामों से बचा जा सकता है। नशा शरीर को भी नुकसान पहुंचाता है। ऐसे में माता-पिता को भी नशे से दूर रहना चाहिए और बच्चों को भी शुरू से ही यह बताया जाए कि नशा कैसे खतरनाक है।
नशा मुक्ति की पहल सराहनीय

सिपाही सीमा ने कहा कि अमर उजाला की ओर से की गई नशा मुक्ति की पहल सराहनीय है। आजकल युवाओं को जागरूक होने की जरूरत है। ऐसे अभियान जागरूकता का बड़ा माध्यम हैं। नशे से दूर रहकर स्वयं को भी और परिवार को भी सुरक्षित रख सकते हैं।

नशे से बढ़ रहा अपराध

मुख्य सिपाही सरोज ने कहा कि नशे से अपराध बढ़ रहा है और यह युवाओं का भविष्य खराब कर रहा है। परिवार का भी नुकसान है। युवा दिशाहीन हो रहे हैं। नशे को जागरुकता से ही समाप्त किया जा सकता है। समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए हमें मिलकर प्रयास करने चाहिएं।
नशा एक सामाजिक बुराई

सिपाही प्रियंका ने कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है। कहा कि अगर परिवार में कोई नशा करता है तो पहले उसे समझाएं कि यह गलत है। अगर फिर भी नहीं माने और लत अधिक हो तो नशा मुक्ति केंद्र का सहारा ले सकते हैं। नशा कोई भी हो, सबके भविष्य के लिए नुकसानदायक है।


सभी को दूर रहना चाहिए

मुख्य सिपाही मीना कुमारी ने कहा कि हर व्यक्ति को नशे से दूर रहने का प्रयास करना चाहिए और दूसरों को भी नशे से बचाव के लिए प्रेरित करें। कई बच्चे अपने अभिभावकों से भी नशा सीख लेते हैं कि जब उसके पिता पी रहे हैं तो वह भी पीकर देखने लगते हैं। बाद में इसकी लत पड़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed