फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Driver arrested taking bribe of Rs 3000

Kaithal News: तीन हजार रुपये रिश्वत लेते चालक गिरफ्तार

Tue, 08 Jul 2025 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 08 Jul 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Driver arrested taking bribe of Rs 3000
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) कैथल की टीम ने सोमवार की शाम नए बस स्टैंड स्थित चालक प्रशिक्षण केंद्र से एक चालक को तीन हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया। आरोपी चालक हाकम सिंह मूल रूप से खरकड़ा गांव का रहने वाला है और कैथल बस स्टैंड के हैवी ड्राइविंग लाइसेंस प्रशिक्षण केंद्र में तैनात था।

शिकायतकर्ता, कलायत के बात्ता गांव निवासी अंकुश, हैवी ड्राइविंग लाइसेंस का प्रशिक्षण ले रहा था। उसने आरोप लगाया कि आरोपी चालक ने उसे प्रशिक्षण के दौरान धमकाया कि यदि तीन हजार रुपये की रिश्वत नहीं दी, तो टेस्ट में फेल कर दिया जाएगा और गैर हाजिरी लगा दी जाएगी। अंकुश ने बताया कि गैर हाजिरी की स्थिति में 1780 रुपये जुर्माना देना पड़ता है।
विज्ञापन


सोमवार की सुबह अंकुश ने एसीबी को शिकायत दी। इसके बाद इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन कर शाम करीब चार बजे प्रशिक्षण केंद्र पर दबिश दी गई। इस दौरान आरोपी चालक को रिश्वत की रकम स्वीकार करते हुए मौके पर ही पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंकुश ने यह भी आरोप लगाया कि डोहर गांव निवासी एक और चालक, जोरा सिंह, भी उससे रिश्वत मांग रहा था। हालांकि सोमवार को जोरा सिंह मुरथल में किसी ट्रेनिंग में था, इसलिए उसने हाकम सिंह को रुपये देने के लिए कहा था। अंकुश ने बताया कि प्रशिक्षण की कुल फीस 3540 रुपये है, लेकिन आरोपी चालक अलग से तीन हजार रुपये की अवैध मांग कर रहा था। अंकुश ने बताया कि उसके बैच में 104 प्रशिक्षु हैं, जिनसे भी भय दिखाकर रुपये मांगे जा रहे थे।

एसीबी इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने पर कार्रवाई की गई। सोमवार दोपहर दबिश देकर आरोपी को तीन हजार रुपये की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी का मेडिकल करवाया जा रहा है। मंगलवार सुबह उसे अदालत में पेश किया जाएगा।


रोडवेज विभाग में 23 वर्षों से कार्यरत

आरोपी हाकम सिंह पिछले 23 वर्षों से रोडवेज विभाग में बतौर चालक सेवाएं दे रहा था। फिलहाल वह कैथल रोडवेज कोचिंग स्कूल में हेवी लाइसेंसधारी चालकों को प्रशिक्षण देने और परीक्षा में पास या फेल करने की जिम्मेदारी निभा रहा था। एसीबी अधिकारियों ने बताया कि चालक जोरा सिंह की भूमिका की भी गहन जांच की जा रही है। यदि आवश्यक हुआ, तो उसके विरुद्ध भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हाकम सिंह से पूछताछ जारी है और अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed