{"_id":"6a2afc6307c15bff4e0c9a47","slug":"divorced-woman-has-high-income-under-ppp-unable-to-avail-benefits-of-welfare-schemes-kaithal-news-c-245-1-kht1013-150683-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: तलाकशुदा महिला की पीपीपी में आय अधिक, नहीं मिल रहा योजनाओं का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: तलाकशुदा महिला की पीपीपी में आय अधिक, नहीं मिल रहा योजनाओं का लाभ
विज्ञापन
समाधान शिविर में समस्याएं सुनते एसडीएम।
कैथल। लघु सचिवालय में वीरवार को आयोजित समाधान शिविर में एसडीएम संजय कुमार ने आमजन की शिकायतें सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर उनका समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शिविर में परिवार पहचान पत्र में आय ठीक करवाने, प्रॉपर्टी आईडी में त्रुटि और भूमि पर अवैध कब्जे सहित अन्य शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं।
शिविर में वार्ड नंबर-31 निवासी एक महिला ने परिवार पहचान पत्र में दर्ज अपनी पारिवारिक आय को संशोधित करने संबंधी शिकायत प्रस्तुत की। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह तलाकशुदा है और एक बेटी के साथ अपने पिता के पास रह रही है। वर्तमान में पीपीपी में उसकी आय अधिक दर्ज होने के कारण उसे विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में परेशानी हो रही है। एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उनके साथ डीएसपी रमेश कुमार, डीडीपीओ रितु लाठर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
ऑनलाइन रिकॉर्ड में किसी अन्य का नाम दर्ज
शिकायत में महादेव कॉलोनी निवासी शशिबाला ने अपनी प्रॉपर्टी आईडी के ऑनलाइन रिकॉर्ड में किसी अन्य व्यक्ति का नाम दर्ज होने की शिकायत दी। एसडीएम ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को जांच करने के बाद संशोधन करने के निर्देश दिए। एसडीएम संजय कुमार ने कहा कि समाधान शिविरों का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का एक ही स्थान पर त्वरित और पारदर्शी समाधान उपलब्ध करवाना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत की तथ्यात्मक जांच कर निर्धारित समयावधि में उसका निस्तारण किया जाए और शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
विज्ञापन
एसडीएम संजय कुमार ने कहा कि सरकार की मंशा है कि प्रत्येक नागरिक की शिकायत का निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध समाधान हो। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जन शिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता और जवाबदेही बनाए रखें और जिन मामलों का समाधान मौके पर किया जा सकता है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए।