फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   District got third oxygen plant

जिले को मिला तीसरा ऑक्सीजन प्लांट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
District got third oxygen plant
सरकार ने कैथल व पूंडरी के बाद अब कलायत में भी ऑक्सीजन प्लांट के निर्माण की मंजूरी दी है। कलायत जोन में स्थापित होने वाले इस प्लांट के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जरूरी उपकरण पहुंच चुके हैं। विभाग को यह प्लांट सीएसआर (कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी) के तहत उपलब्ध करवाया है। केंद्र सरकार इसके सभी उपकरणों पर होने वाला खर्च वहन करेगी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्र में स्थापित किए जाने वाले इस प्लांट की क्षमता 500 किलो ऑक्सीजन प्रति मिनट तैयार करने की होगी। फिलहाल कलायत सीएचसी और इसके अधीन आने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में सिलिंडरों के जरिए मरीजों को ऑक्सीजन दी जाती है। प्लांट शुरू होने से ऑक्सीजन की कमी से जूझने और दूसरे अस्पतालों के चक्कर काटने से मरीजों के परिजनों को काफी राहत मिलेगी। प्लांट शुरू होते ही विभाग की ओर से अस्पताल के सभी बेडों पर पाइप लाइन के जरिए ऑक्सीजन की सप्लाई दी जाएगी।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा विभाग ने कलायत में ऑक्सीजन प्लांट की मंजूरी दी है। विभाग अप्रैल माह की शुरुआत में निर्माण कार्य शुरू करने की तैयारी में है। प्लांट का निर्माण कार्य पूरा होते ही तकनीकी विशेषज्ञ इसे चलाकर देखेंगे। उसके बाद इसकी देखरेख की जिम्मेदारी अस्पताल प्रबंधन को सौंप दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल में लगाया जा चुका है ऑक्सीजन प्लांट
स्वास्थ्य ने इससे पहले जिला नागरिक अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगाया है। इस प्लांट की क्षमता प्रति मिनट में 1000 किलो ऑक्सीजन के उत्पादन की है। साथ ही पूंडरी क्षेत्र के लिए भी प्लांट मंजूर तो हो चुका है, लेकिन स्थान उपलब्ध न होने के कारण अभी पूंडरी में प्लांट लग नहीं पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed