फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   District Election Officer visited the strong room

Kaithal News: जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया स्ट्रांग रूम का दौरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 04:59 AM IST
विज्ञापन
District Election Officer visited the strong room
कैथल/कलायत। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी डॉ. विवेक भारती ने मंगलवार को जिला कैथल की चारों विधानसभा क्षेत्रों के बनाए गए स्ट्रांग रूम एवं मतगणना केंद्रों का दौरा किया। इसके साथ उन्होंने पांच सितंबर से शुरू होने वाली नामांकन प्रक्रिया की तैयारियों को लेकर कैथल, कलायत व पूंडरी विधानसभा के लिए बनाए गए नामांकन केंद्रों का दौरा किया।
विज्ञापन

इस दौरान एसपी राजेश कालिया और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। डीसी डॉ. विवेक भारती ने कहा कि मतगणना केंद्रों, स्ट्रांग रूम तथा नामांकन केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक प्रबंध होने चाहिए। आयोग की हिदायतानुसार बैरिकेटिंग व सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। कहा कि स्ट्रोंग रूम में एंट्री केवल एक ही मार्ग से होनी चाहिए। सभी खिड़कियों और अनावश्यक दरवाजों को ईंटों की दीवारों से बंद किया जाए। नामांकन सुबह 11 बजे से लेकर सायं तीन बजे तक लिए जाएंगे।
विज्ञापन

नामांकन प्रक्रिया के तहत आयोग की ओर से जो भी प्रोफार्में निर्धारित किए गए हैं, उन्हें अच्छी तरह से चैक किया जाए। नामांकन केंद्र की 100 मीटर के दायरे में मात्र तीन वाहन ही प्रवेश कर सकते हैं। पूंडरी विधानसभा क्षेत्र के लिए लघु सचिवालय स्थित एडीसी कार्यालय,कैथल विधानसभा क्षेत्र के लिए नामांकन एसडीएम कोर्ट, कलायत विधानसभा क्षेत्र के लिए नामांकन एसडीएम कार्यालय कलायत और गुहला विधानसभा के लिए एसडीएम कार्यालय गुहला में नामांकन लिए जाएंगे। उन्होंने आगे बताया कि गुहला और पूंडरी विधानसभा क्षेत्रों के लिए आईजी कॉलेज, कैथल विधानसभा के लिए आरकेएसडी कॉलेज और कलायत के लिए आरकेएसडी पब्लिक स्कूल में काउंटिंग सेंटर और स्ट्रांग रूम बनाया गया है। इस मौके पर एसडीएम अजय सिंह, एसडीएम कलायत सत्यवान सिंह मान, सीटीएम गुरविंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed