फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Electricity employees hold 'gate meeting' to protest transfers; warn of sit-in protest starting September 24.

Kaithal News: तबादले के विरोध में बिजली कर्मचारियों की गेट मीटिंग, 24 सितंबर से धरने की चेतावनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Electricity employees hold 'gate meeting' to protest transfers; warn of sit-in protest starting September 24.
पूंडरी। एचएसईबी वर्कर यूनियन, भिवानी रजिस्ट्रेशन नंबर-292 की सब यूनिट नंबर-1 पूंडरी के आह्वान पर मंगलवार को कर्मचारियों ने तबादलों के विरोध में सुबह 9 से 11 बजे तक रोष स्वरूप गेट मीटिंग की। बैठक की अध्यक्षता सब यूनिट प्रधान एवं फोरमैन प्रदीप नायडू ने की जबकि मंच का संचालन सब यूनिट नंबर-1 के प्रधान प्रवीण बतान ने किया।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि विभाग की ओर से नियमों के खिलाफ गलत तरीके से काम करने का दबाव बनाया जा रहा है। इसके कारण विधायक सतपाल जांबा की ओर से सुनील जेई व नरेश जेई का तबादला करवाए जाने पर कर्मचारियों और संगठन में रोष है। प्रदीप नायडू ने कहा कि यदि विधायक पूंडरी और कार्यकारी अभियंता पूंडरी ने आदेश को रद्द नहीं करवाया तो 24 सितंबर से सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक गेट मीटिंग की जगह धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। यूनियन कार्यकारिणी आगामी आंदोलन के लिए ठोस निर्णय भी ले सकती है। इस मौके पर सेंटर काउंसल ज्वाइंट सेक्रेटरी सतबीर एलडीसी, सर्कल सचिव दिलबाग सैनी, यूनिट प्रधान जितेंद्र बाकल, यूनिट सेक्रेटरी राममेहर, जेई हरिकिशन, संगठनकर्ता सतीश प्रधान और सब यूनिट नंबर-2 के प्रधान राजेंद्र शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed