फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Disabled woman locked in home at Kaithal

Kaithal: बेटे ने अपनी मां को घर में किया कैद, गेट से हाथ निकाल महिला ने मांगी रोटी, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

Sat, 19 Jul 2025 01:39 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी कैथल Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 19 Jul 2025 01:39 PM IST
सार

महिला के बेटे ने बताया कि मेरी मां मानसिक रूप से परेशान है। वह आत्महत्या करने की धमकी देकर घर से चली जाती थी। इसलिए उसे मैंने घर में रहने को बोलकर बाहर से ताला लगाया था। 

विज्ञापन
Disabled woman locked in home at Kaithal
पीड़ित महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदाना गांव में एक महिला को घर में कैद करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है इस महिला को पिछले दो दिन से उसके ही नाबालिग बेटे ने कैद किया था। इसका पता जब ग्रामीणों को लगा तो लोग महिला के घर पहुंचे। महिला मदद के लिए घर के गेट से बाहर को हाथ निकाले हुए आवाज दे रही थी और पड़ोसियों से रोटी मांग रही थी।  इसके बाद ग्रामीणों ने डायल 112 को सूचित किया। डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। बता दें कि महिला दिव्यांग है।  

विज्ञापन


पति की सड़क हादसे में हुई थी मौत 

पड़ोसियों का कहना था कि महिला के पति की करीब एक साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद पति की बीमा की राशि लेकर मां और बेटे में विवाद रहता था। वहीं, पुलिस की ओर से की गई जांच में महिला के नाबालिग बेटे ने बताया कि उसकी मां दिमागी तौर पर परेशान है। वह आत्महत्या करने की धमकी देकर घर से चली जाती थी। इसलिए उसे मैंने घर में रहने को बोलकर बाहर से ताला लगाया। बेटे का कहना है कि ऐसा मैंने अपनी मां की सुरक्षा के लिए किया। 

विज्ञापन

Disabled woman locked in home at Kaithal
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

सूचना मिलने के बाद डायल 112 की टीम और तितरम थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने महिला को एंबुलेंस की सहायता से नागरिक अस्पताल में भर्ती करवा दिया था। शुक्रवार को दोपहर के समय महिला को घर भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed