{"_id":"68658445d9d73b9fa408efbf","slug":"direct-attack-on-bpl-families-wadhwa-kaithal-news-c-18-1-knl1004-683052-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीपीएल परिवारों पर सीधा हमला : वधवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीपीएल परिवारों पर सीधा हमला : वधवा
Thu, 03 Jul 2025 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 03 Jul 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सीवन। समाजसेवी एवं अधिवक्ता गौरव वधवा ने सीवन में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राज्य सरकार द्वारा सब्सिडी पर दिए जाने वाले सरसों तेल के दाम में की गई भारी बढ़ोतरी से गरीब परिवारों की कमर टूट रही है। उन्होंने बताया कि पहले बीपीएल परिवारों को 20 रुपये प्रति लीटर की दर से तेल उपलब्ध कराया जाता था, यानी दो लीटर तेल 40 रुपये में मिलता था। अब इसे सीधे बढ़ाकर 50 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। इसका अर्थ है कि वही तेल अब 100 रुपये में मिलेगा। उन्होंने सरकार से इस फैसले पर पुनर्विचार कर गरीब परिवारों को राहत देने की मांग की। संवाद