फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Digvijay singh hails naveen jindal, seek support for him

जनता के लिए जंग लड़ते हैं जिन्दल : दिग्गिवजय सिंह

Mon, 07 Apr 2014 12:18 AM IST
कैथल
कैथल Updated Mon, 07 Apr 2014 12:18 AM IST
विज्ञापन
Digvijay singh hails naveen jindal, seek support for him
राजौंद। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने राजौंद में जनता से नवीन जिन्दल को तीसरी बार जिताने की अपील करते हुए कहा कि आपके युवा सांसद आपके लिए संसद के अंदर और बाहर दोनों जगह जंग लड़ते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नवीन जिंदल की प्रतिभा का लोहा सभी मानते हैं। वह एक सफल राजनेता के साथ-साथ समाजसेवी भी हैं। इसलिए आप अपने सभी प्रत्याशियों के गुणों पर विचार करके ही वोट डालिएगा। नरेंद्र मोदी को सबसे बड़ा झूठा करार देते हुए दिग्गी राजा ने कहा कि उस व्यक्ति को न तो देश का इतिहास पता है और न ही भूगोल।
विज्ञापन


वे वीरवार को राजौंद के साथ-साथ शाहाबाद के अजराना कलां और रादौर हलके के जठलाना में कांग्रेस प्रत्याशी नवीन जिन्दल के पक्ष में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। इस अवसर पर राजौंद में पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश, कलायत हल्का केवरिष्ठ नेता रणबीर उर्फ बोबी मान, कांग्रेस सेवादल के प्रदेश संयोजक राजपाल कादियान, शिवालिक बोर्ड के सदस्य व कांग्रेस जिला महासचिव नरेश ढांडा किठाना, मीडिया प्रभारी सतविंद्र उर्फ काका राणा मौजूद थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


दलितों की सेवा करने आया : जिन्दल

सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि उन्हें संस्कार ब्राह्मणों से मिले हैं, जन्म वैश्य कुल में लिया है, कर्म क्षत्रियों वाले हैं और बाउजी ओपी जिन्दल जी के आशीर्वाद से दलितों की सेवा करने आया हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed