फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   dhanteras, depawali utsav, market, kaithal

धनतेरस पर बाजार में हुई धन वर्षा

Fri, 28 Oct 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Fri, 28 Oct 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
dhanteras, depawali utsav, market, kaithal
गहनें खरीदती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शुक्रवार को शहर के बाजारों में जमकर धन की वर्षा हुई। बाजारों में धनतेरस के दिन लोगों की भीड़ उमड़ी रही। शहर में करीब 15 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हुआ। बाजारों में महिलाओं व पुरुषों की खूब भीड़ उमड़ी हुई थी। बाजार के मुख्य मार्गों पर इस बार पुलिस ने विशेष ड्यूटी दी। जिस कारण जाम नहीं लगा और लोगों को राहत मिली। सर्राफा बाजार में अनुमानित 5 करोड़, ऑटोमोबाइल में करीब 3 करोड़, बर्तन व प्लास्टिक वस्तुओं में करीब 2 करोड़, खिलौनों में करीब डेढ़ करोड़, कपड़ा मार्केट में करीब 2 करोड़, मिठाई करीब 50 लाख सहित उपहारों में करीब 1 करोड़ से ज्यादा का कारोबार हुआ।
विज्ञापन

शहर के मेन बाजार, क्वालिटी चौक, पार्क रोड, तलाई बाजार, सर्राफा बाजार, रेलवे गेट से लेकर भगत सिंह चौक, पुरानी सब्जी मंडी, जनता मार्केट, पिहोवा चौक तक भारी भीड़ रही। धनतेरस पर नया बर्तन खरीद कर घर लाना शुभ माना जाता है।
विज्ञापन


बर्तन व ज्वेलर्स की दुकानों पर उमड़ी भारी भीड़
शहर के बाजारों में बर्तन व ज्वेलर्स की दुकानों पर भारी भीड़ उमड़ी रही। सुबह बाजार खुलते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। अकेले सर्राफा बाजार में करीब तीन करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हुआ है। धनतेरस में लोग नए बर्तन व सोना चांदी खरीदना अधिक शुभ मानते हैं। जिसके कारण लोगों ने इस दिन खूब खरीददारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


चांदी, सोने के सिक्के, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों की खूब हुई खरीद
बाजारों में धनतेरस को सोने व चांदी के सिक्कों की खूब खरीद हुई है। चांदी के 10 ग्राम के सिक्कों से लेकर एक किलो तक सिक्कों की खूब खरीददारी हुई। मेन बाजार में आभूषणों की दुकान करने वाले अरुण सर्राफ ने बताया कि धनतेरस को देखते हुए चांदी के 10 ग्राम से लेकर एक किलो तक के सिक्के खूब बिके। वहीं सोने के 4 ग्राम से लेकर 100 ग्राम तक के सिक्कों की खूब मांग रही। इसके अलावा सोने चांदी के लक्ष्मी, गणेश, बर्तनों को भी शहर वासियों ने खरीदा। उन्होंने बताया कि शहर में करीब तीन करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ है।

करीब 150 से अधिक कारों की हुई खरीद
मारुति की करीब 75 कारें इस दिन खरीदी गई है। वहीं लगभग 60 होंडा कारों की बिक्री हुई है। लोगों ने कारों को लेकर पहले ही बुकिंग करवाई हुई थी। धनतेरस के अवसर पर नई कार वे लेकर घर गए। एकांश मोटर्स के सीओ सतीश बंसल ने बताया कि धनतेरस के अवसर पर शहर वासियों ने नई गाड़ियां खरीदी है। करीब 75 से अधिक कारें बिकी है। कई अन्य कंपनियों की भी कारें खरीदी गई।

मोटरसाइकिल खरीदने में भी लोग रहे आगे
धनतेरस के अवसर पर मोटरसाइकिलों की खूब मांग रही है। शहर की एके व्हीलर यामा मोटर्स से करीब 12 मोटर साइकिलों की खरीद हुई। वही कैथल होंडा मोटर्स में भी ग्राहकों की भीड़ उमड़ी रही। होंडा से  करीब 200 से अधिक मोटर साइकिलों की खरीद की गई। इसके अलावा अन्य  कंपनियों की भी ग्राहकों ने मोटर साइकिल खरीदी है।

बर्तनों व सजावटी वस्तुओं को खरीदने के लिए लगा रहा लोगों तांता
शहर के मुख्य मार्ग रेलवे गेट से लेकर भगत सिंह चौक इतनी भीड़ थी कि खरीददारी करने पहुंचे लोगों को जाम की स्थिति से दो चार होना पड़ा। सडक़ के दोनों ओर बनी बर्तन, क्रोकरी, इलेक्ट्रोनिक, कपड़ा की दुकानों के साथ सडक़ पर भी लोगों ने अपने दुकानें लगा रखी थी। भीड़ होने के बाजवूद लोगों को धनतेरस व दीपावली की खरीदारी के लिए भारी उत्साह था। दुकानों के अलावा इस मार्ग पर दीपावली के लिए दियों की दर्जनों दुकानों सजी हुई थी, लोग फुटपाथ भी सामान रख कर बेच रहे थे। इसी के साथ पोत्र्स्टर, प्लास्टिक का सामान, खेल-खिलौने,  रंग बिरंगी मोमबतियां, रंगीन दीए, घर को सजाने के लिए बिजली की लडिय़ां, कंडील, झूमर, कागज व प्लास्टिक के वेलकम, हैप्पी दीवाली, शुभ-लाभ के स्टीकर की दुकानें भी लगी हुई थी।


बाजारों में पुलिस की पहली बार रही विशेष व्यवस्था, प्रवेश द्वारों पर पुलिस तैनात, नहीं लग सका जाम
शहर के बाजारों में पहली बार पुलिस ने सभी प्रवेश द्वारों पर ड्यूटी दी। वाहनों को अंदर नहीं जाने दिया गया। जिस कारण जाम की स्थिति पैदा नहीं हुई। पुलिस कर्मचारियों ने मोटरसाइकिलों को भी बाहर ही खड़ा करवा दिया। लोगों को केवल पैदल आने-जाने की अनुमति दी गई। एसपी सुमेर प्रताप ने बताया कि पुलिस धनतेरस को लेकर बाजार के सभी मार्गो पर पुलिस का कड़ा पहरा लगाया गया था। बाजार में महिला पुलिस सादी वर्दी में तैनात थी। वहीं लूट-पाट की घटनाओं पर काबू पाने के लिए पुलिस फोर्स बाजारों के बाहर खड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed