फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   dgp, meeting, police, officer, kaithal

डीजीपी ने पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को दी नसीहत

Sat, 21 Jan 2017 11:52 PM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Sat, 21 Jan 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
dgp, meeting, police, officer, kaithal
डीजीपी केपी सिंह ने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की क्लास लगाई - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पुलिस लाइन मैदान में शनिवार सुबह डीजीपी केपी सिंह ने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की क्लास लगाई और कहा कि संयम के साथ कानून व्यवस्था बनाएं रखें। डीजीपी ने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों का आह्वान किया कि वे समाज के लोगों के संपर्क में रहें। ताकि जरूरत पड़ने पर उनके साथ संवाद स्थापित कर समाज में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके। सुबह करीब नौ बजे डीजीपी पुलिस लाइन मैदान पहुंच गए थे। जहां उन्होंने करीब एक घंटे तक पुलिस कर्मचारियों व अधिकारियों को संबोधित किया। इस पूरे कार्यक्रम से मीडिया को दूर रखा गया और किसी भी मीडिया कर्मी को अंदर नहीं जाने दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार डीजीपी ने संभावित जाट आरक्षण आंदोलन को लेकर यह बैठक ली। जिसमें उन्होंने कहा कि बातचीत हर समस्या का समाधान है। समाज में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी है कि पुलिस अधिकारी व कर्मचारी समाज के लोगों के संपर्क में रहें। इन्हीं लोगों के सहयोग से कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सकती है। डीजीपी ने कहा कि पुलिस कर्मचारियों के पास ड्यूटी के दौरान लाठी, डंडा, हेलमेट सहित अन्य सभी आवश्यक उपकरण होने चाहिए। साथ ही यदि कोई उपद्रव करता है तो उसे समझाते हुए उसे शांत कराएं। पुलिस कर्मियों को जनता की व खुद की सुरक्षा का पूरा अधिकार है। जरूरत पर कानून में पढ़ाए गए पाठ अनुसार कानून व्यवस्था बनाए रखें। पुलिस थानों में पीड़ित लोग आते हैं। इसलिए उनसे सहानुभूति पूर्वक व्यवहार करें। थानों में आने वाले अपराधियों के साथ ऐसे व्यवहार होना चाहिए, जो अपराधियों के साथ किया जाता है।
विज्ञापन


सीध%E
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed