{"_id":"581394624f1c1b980dbc1be7","slug":"dewali-celebrated-school-college-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने धूमधाम से मनाया दीपावली उत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों ने धूमधाम से मनाया दीपावली उत्सव
ब्यूरो कैथल
Updated Fri, 28 Oct 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली पब्लिक स्कूल मे प्रस्तुति देते बच्चे
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले भर में शुक्रवार को दीपावली के अवसर पर स्कूल-कॉलेजों में कार्यक्रमों का आयोजन कर बच्चों ने दीपावली उत्सव मनाया। दिल्ली पब्लिक स्कूल मे दीपावली के पर्व पर विद्यार्थियो द्वारा प्रदर्शित अनेक गतिविधियों का दृश्य अति मनमोहक व ज्ञानप्रद रहा। जिसमे सभी बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। जिसमे सर्वप्रथम राष्ट्रीय एकता और आपसी सौहार्द हेतु जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम में भाषण के साथ हरियाणवी व पंजाबी डांस प्रस्तुत किए गए। अध्यापिका जसप्रीत मित्तल ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हम पटाखे नही बजाएंगे जिससे वातावरण प्रदूषण रहित रहेगा। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन सतीश बंसल व प्रधानाचार्य सजी जैकब ने सभी बच्चों को दीपावली की बधाई दी।
इंदिरा गांधी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में नन्हें-मुन्ने बच्चों ने दीपावली सजाई। कार्यक्रम का आयोजन स्कूल प्रधानाचार्य विना अग्रवाल की देखरेख में किया गया। स्कूल प्रधानाचार्य जेबी खुरानिया ने बच्चों व अध्यापकों की विजेता बच्चों को सम्मानित किया। कक्षा पहली मे आर्यन प्रथम, सिमरन द्वितीय व सरगम तृतीय, दूसरी कक्षा मे रिया प्रथम, प्रियांशु द्वितीय व अंनिश तृतीय, तीसरी कक्षा मे दीपेंद्र प्रथम, गोमती द्वितीय व तेजस्वी तृतीय, चौथी कक्षा मे निशांत प्रथम, तुषार, प्रशांत द्वितीय व श्रेया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
मैरीगोल्ड पब्लिक स्कूल के प्रांगण मे स्वामी विवेकानंद विकास मंच द्वारा बहन निवेदिता के जन्मोत्सव के अवसर पर भाषण व गीत गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। डा. नवीन बंसल व हरेश चावला मुख्यतिथि के तौर पर रहे। बहन निवेदिता भाषण प्रतियोगिता में किरण प्रथम, रितु द्वितीय व अनु तृतीय, विवेकानंद भाषण प्रतियोगिता मे चक्षु, मधु प्रथम, अनु कौशिक द्वितीय व हिमांशु तृतीय रहे। गायन मे कमल प्रथम व राहुल द्वितीय रहे। कार्यक्रम के संयोजक नरेंद्र गुप्ता ने सभी को बधाई दी।
विज्ञापन
स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मोहा सबका मन
सरोजिनी नायडू पब्लिक स्कूल में दीपावली मेले का आयोजन किया गया। मेले में स्कूली बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के एमडी गौतम बचंसल ने की और चेयरमैन रवि भूषण गर्ग मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रमुख समाज सेवी प्रवीन गुप्ता वशिष्ठ अतिथि रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ माता लक्ष्मी के चरणों में दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्य मोनिका बंसल, उषा मेहरा, ऋचा जागदेव, कमला, दृष्टी, नीरू, हीना, मंजू रानी, सविता, कविता मलिक, विजय, महिपाल, प्रियंका गाँधी, प्रीती शर्मा, उषा, ज्योति सहित सभी स्कूल सदस्य मौजूद रही।
रंगोली प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाए कला के रंग
जाट बीएड कॉलेज में दीपावली के अवसर पर दीया डेकोरेशन, पॉट सज्जा, हैंडमेंड फलावर तथा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बीएड के 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रिंसिपल डा. दिनेश, पीआरओ महेंद्र खन्ना व प्रो. धर्मवीर ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। प्रतियोगिताओं में दीया डेकोरेशन में रीना प्रथम, सीमा द्वितीय व रितू तृतीय रही, पॉट सज्जा में अंजलि प्रथम, नताश द्वितीय, हैंडमेड फलावर में सुमन प्रथम, कांता द्वितीय तथा रंगोली प्रतियोगिता में गरिमा, सीमा, सूजाता प्रथम, कांता, रीना, महेंद्र द्वितीय तथा सुदेश, नताश व अमरजीत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर प्रो. चंद्रप्रकाश, राजेश ढुल, अंजू, प्रवीन मलिक, डा. राजेश बनवाला सहित राजेश धारीवाल, सुरेंद्र, सिकंद्र, सरोज, शीला, ऋषि, ममता व बलवान मौजूद रहे।
इसी प्रकार से जाट शाइनिंग स्टार पब्लिक स्कूल में दीपावली पर्व धूमधाम से मनाया गया। प्रार्थना सभा में बच्चों ने भाषण, कविता के माध्यम से दीपावली पर्व की महत्ता पर विचार प्रकट किए। प्राचार्य जे.एस. चहल ने बच्चों को जानकारी दी।
झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले बच्चों को भेंट किए उपहार
प्रदेश वैश्य महासम्मेलन के जिला प्रधान युवा नेता व प्रसिद्ध समाजसेवी रोहन मित्तल ने अपनी टीम के सदस्यों ने झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले बच्चों व परिवारों के साथ दीपावली का त्योहार मनाया। धनतेरस के दिन सभी भाइयों ने मिलकर गरीब बच्चों में मिठाइयां, कपड़े, पटाखे बांटे। इस अवसर पर युवा नेता गौरव गर्ग अनुज मित्तल राहुल गर्ग वरुण गर्ग अजय मित्तल निखिल मित्तल नवदीप गर्ग गोपालगंज ललित गोयल जय गर्ग हरीश गर्ग कोटडा अमित गोयल टिंबर मर्चेंट व अन्य सभी युवा साथी मौजूद रहे।
श्रीरामचंद्र व भरत के मिलाप का प्रसंग का मंचन किया
डीएवी पब्लिक स्कूल पूंडरी में दीपावली के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल की प्राचार्या साधना बख्शी ने की। मंच संचालन अध्यापिका संतोष छाबड़ा व रेनू वालिया ने बखूबी किया। अध्यापिका पी. लूथरा ने इस अवसर पर श्रीरामचंद्र की वंदना की और स्वागत गीत भी गाया। इस अवसर पर प्राचार्या ने अपने संदेश में सभी को दीपावली की शुभकामनाएं भी दी।
छोटे बच्चों ने सजाए मोमबत्ती व दीपक
दीपावली के उपलक्ष्य पर बाल विकास पब्लिक स्कूल में मोमबती सजावट, दीपक सजावट व ग्रीटिंग कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्या सुनीता अरोड़ा की देखरेख में हुई प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के दो वर्ग बनाए गए। पहले वर्ग में कक्षा प्रथम व दूसरी कक्षा व दूसरे वर्ग में कक्षा तीसरी, चौथी व पांचवीं के छात्र शामिल थे। ग्रीटिंग कार्ड मेकिंग में प्रथम वर्ग में दूसरी कक्षा की कोमल प्रथम रही, पहली कक्षा सुनील का द्वितीय रहा, यश, मिलन, राहुल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार दूसरे वर्ग में कक्षा चौथी के कर्मजीत, दीक्षा, काजल, मुस्कान प्रथम रहे। पांचवीं कक्षा के युधिष्ठिर व यशपाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा चौथी के केतन, गौरव, वंश, साहिल, रीतिक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । दीया सजावट के पांचवीं कक्षा की मुस्कान व सचिन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। तीसरी कक्षा की स्वाती ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा चौथी के मंयक व रोहित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मोमबत्ती सजावट में दूसरी कक्षा की मानषी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया व मुस्कान तथा सुमीत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन रणधीर सिंह चहल, प्रशासनिक अधिकारी नन्द किशोर गुप्ता, मैनेजिंग डायरेक्टर अजीत सिंह चहल व स्टाफ के सदस्य मौजूद थे। मैनेजर अजीत सिंह चहल नंद किशोर गुप्ता ने प्रतिभागियों व विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।