फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Devotees danced to the hymns, a grand palanquin was taken out in the procession.

Kaithal News: भजनों पर झूमे श्रद्धालु, शोभायात्रा में निकाली गई भव्य पालकी

Fri, 26 Dec 2025 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 26 Dec 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Devotees danced to the hymns, a grand palanquin was taken out in the procession.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। श्री शिरडी साईं शरणम् धाम संस्था की ओर से बाबा के स्थापना दिवस पर भाई उदय सिंह किला परिसर में भव्य साईं संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम से पूर्व उत्साहित श्रद्धालुओं ने नाचते-झूमते हुए साईं बाबा की भव्य पालकी और शोभायात्रा निकाली। ढोल-नगाड़ों की गूंजती ताल पर पुरुषों और महिलाओं ने जमकर नृत्य किया और पूरे मार्ग में साईं बाबा के जयकारे गूंजते रहे।

शोभायात्रा मार्ग में साईं सेवादार नितिन और सचिन की ओर से श्रद्धालुओं के लिए खानपान के स्टॉल लगाए गए, जहां बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। साईं संध्या का शुभारंभ समाजसेवी कैलाश भगत और अनिल तिवाड़ी ने दीप प्रज्वलित कर किया। विकास लेखवार और राजीव शर्मा ने पूजा संपन्न करवाई।
विज्ञापन


शिरडी से आए प्रसिद्ध भजन गायक पारस जैन ने साईं बाबा के भजनों की प्रस्तुति देकर पूरे पंडाल को श्रद्धा और भक्ति के भाव से सराबोर कर दिया।

कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं ने सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए साईं बाबा का आशीर्वाद लिया और प्रसाद ग्रहण किया। मंच पर विश्वविख्यात पेंटर राजेश साईं ने साईं बाबा की लाइव आकर्षक पेंटिंग बनाकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ सेवादार नवीन मल्होत्रा और राकेश चावला ने बताया कि 25 से 31 दिसंबर तक मंदिर परिसर में साप्ताहिक साईं कथा एवं भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। कथा पंडित विकास लेखवार और भजन गायक दर्पण शर्मा द्वारा प्रस्तुत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed