फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Despite having the highest share in the BC A category, it has been ignored: Sultan

बीसी ए वर्ग में सबसे ज्यादा हिस्सेदारी के बाद भी अनदेखी : सुल्तान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Despite having the highest share in the BC A category, it has been ignored: Sultan
बैठक में भाग लेते सर्व कश्यप समाज के सदस्य। विज्ञ​प्ति
कैथल। कश्यप समाज के कार्यालय में सर्व कश्यप समाज के सदस्यों की विभिन्न मुद्दों के लिए बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय कश्यप निषाद संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुल्तान सिंह कश्यप ने की। उन्होंने कहा कि राज्य के बीसी ए वर्ग में कश्यप समाज की संख्या सबसे अधिक है लेकिन फिर भी सभी सत्तासीन सरकारें कश्यप समाज की सबसे ज्यादा अनदेखी करती आई हैं।
विज्ञापन

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जल्द ही कैथल में सर्व कश्यप समाज की एक राज्य स्तरीय बैठक का आयोजन किया जाएगा। इसमें राज्य के सर्व कश्यप समाज के पंच, सरपंच और पदाधिकारियों से विचार विमर्श करके अपनी समस्याओं और मुद्दों के लिए शीघ्र ही प्रदेश के मुख्यमंत्री से मिलने की योजना बनाई जाएगी। इस मौके पर पूर्व सरपंच कृष्ण कश्यप, खुशी राम कश्यप, सुरेंद्र बात्ता, सुरेश कश्यप, नाथू राम, मांगे राम, लाल सिंह व बल्ली कश्यप, रामकुमार, रति राम, भला राम, केहर सिंह नंबरदार, रणजीत, बलविंद्र, अर्श, विहान और गोपाल कश्यप मौजूद रहे।

बैठक में भाग लेते सर्व कश्यप समाज के सदस्य। विज्ञप्ति

बैठक में भाग लेते सर्व कश्यप समाज के सदस्य। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed