फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Dera follwers gathered at police station

पुलिस थाने एवं न्यायिक परिसर में उमड़ी डेरा प्रेमियों की भीड़

Thu, 14 Jan 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल Updated Thu, 14 Jan 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
Dera follwers gathered at police station

विज्ञापन
कीकू शारदा की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही डेरा सच्चा सौदा समर्थकों की सेक्टर 21 में पुलिस थाना एवं इसके बाद न्यायिक परिसर में भीड़ उमड़ पड़ी। भारी संख्या में महिलाओं के साथ पहुंचे डेरा समर्थक कीकू को देखने के लिए लालायित दिखे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को न्यायिक परिसर में हलका बल प्रयोग भी करना पड़ा।

बुधवार की सुबह से ही कीकू शारदा की गिरफ्तारी की सूचना जिले भर में फैल गई थी। सुबह 10 बजे कैथल पुलिस कीकू को लेकर थाना सिविल लाइन पहुंची। जहां सूचना मिलते ही समर्थकों की भीड़ उमड़ना शुरु हो गई। पुलिस थाने के बाहर भारी संख्या में महिलाएं लाइन में बैठ गईं। वहीं समर्थक थाने के बाहर उमड़े रहे। इसके बाद पुलिस कीकू को लेकर जैसे ही न्यायालय पहुंची।
विज्ञापन


समर्थकों की भीड़ भी न्यायिक परिसर की ओर उमड़ पड़ी। यहां करीब आधा घंटे तक कार्रवाई के दौरान कीकू को जेल भेज दिया गया। जैसे ही कीकू को पुलिस बाहर लेकर आई, समर्थकों में हड़कंप मच गया। डेरा समर्थकों की भीड़ को कीकू से अलग करने के लिए पुलिस को हलका बल प्रयोग करना पड़ा। इसके बाद पुलिस कीकू को जेल लेकर पहुंच गई। इसके बाद समर्थकों ने न्यायिक परिसर में ही दस मिनट तक सिमरन किया। बाद में संगत शंातिपूर्वक तरीके से घर लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed