{"_id":"322fb1dbc7da67671149150591167de0","slug":"demonstration-against-government-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार के खिलाफ गरजे कर्मचारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार के खिलाफ गरजे कर्मचारी
ब्यूरो, अमर उजाला कैथल
Updated Thu, 05 Nov 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा कर्मचारी महासंघ के सदस्यों ने बुधवार को लघु सचिवालय में अपनी मांगों के समर्थन में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। अध्यक्षता महासंघ के जिला प्रधान सतपाल रविश व जिला चेयरमैन रमेश वर्मा ने की। मंच संचालन प्रेस सचिव श्यामलाल कल्याण ने किया।
कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के नाम डीसी कार्यालय अधीक्षक को ज्ञापन दिया। जिला प्रधान सतपाल राविश ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार लंबे समय से कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं कर रही है। सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल भी पूरा हो चुका है, लेकिन कर्मचारियों की मांगे ज्यों की त्यों खड़ी हैैं। कर्मचारियों में काफी रोष है।
सरकार के पास कि सभी कच्चे कर्मचारियों को बिना शर्त पक्का करने, पंजाब के समान वेतन देने, राज्य परिवहन के 3519 प्राइवेट रूट परमिट के फैसले को शीघ्र रद करने, बिजली बोर्ड को तोड़कर सुधारीकरण के नाम प्राइवेटाइजेशन खत्म करने जैसी विभिन्न मांगें शामिल हैं।
विज्ञापन
हरियाणा कर्मचारी महासंघ के राज्य के मुख्य संगठनकर्ता कुलभूषण शर्मा, रोडवेज के प्रांतीय वरिष्ठ उपप्रधान पहल सिंह तंवर, अंबाला मंडल के जोनल अध्यक्ष प्रेम चंद शर्मा, प्रांतीय मुख्य संगठन सचिव शमशेर सिंह सिसमौर ने कहा कि अगर कर्मचारियों की मांगों को सरकार ने पूरा नहीं किया तो कर्मचारी इससे भी बड़ा आंदोलन करेंगे।