फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Demand to increase the number of AC buses to Delhi

Kaithal News: दिल्ली तक एसी बसों की संख्या बढ़ाने की मांग

Wed, 28 Aug 2024 03:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 28 Aug 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
Demand to increase the number of AC buses to Delhi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। रोडवेज विभाग ने इसी साल अप्रैल महीने में ही दिल्ली के लिए एक एसी बस शुरू की थी। अब इस एसी बस के शुरू होने के बाद एसी बस की संख्या बढ़ाने की मांग उठ रही है क्योंकि इस बस में काफी संख्या में यात्री सफर कर रहे हैं। ऐसे में इसमें कई बार तो यात्रियों को सीट तक भी नहीं मिल पाती है। इसलिए ही एसी बस संख्या बढ़ाने की मांग यात्रियों की ओर से की जाने लगी है।

गौरतलब है कि यह बस करनाल डिपो की ओर से कैथल से दिल्ली के लिए शुरू की गई थी। जो प्रतिदिन कैथल से सुबह पौने नौ बजे रवाना होती है। जबकि दिल्ली से वापस कैथल के लिए यह बस दोपहर सवा एक बजे रवाना होती है।
विज्ञापन


इससे पहले कैथल से केवल चंडीगढ़ रोडवेज की एसी बस हिसार-चंडीगढ़ और चंडीगढ़-हांसी मार्ग पर ही संचालित की जा रही है। जबकि दिल्ली के लिए एक भी एसी बस सेवा संचालित नहीं की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाजसेवी सतपाल गुप्ता ने बताया कि कैथल से दिल्ली तक काफी संख्या में यात्री सफर करते हैं। हाल ही में रोडवेज ने करनाल डिपो के माध्यम से एसी बस शुरू की थी परंतु इस मार्ग पर और अधिक बसों की जरूरत है।

यात्रियों की मांग को देखते हुए अप्रैल महीने में ही करनाल डिपो ने कैथल से दिल्ली तक एसी बस का संचालन शुरू किया था। यह बस प्रतिदिन सुबह पौने नौ बजे कैथल बस अड्डा से रवाना होती है। इससे यात्रियाें को काफी राहत मिल रही है। एसी बसों की संख्या बढ़ाने का फैसला आला अधिकारी ही करेंगे। - निरंजन सिंह तंवर, प्रभारी, बस अड्डा, कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed