Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Compared to last year, one lakh MT less PR paddy has arrived in the mandis this time.

Kaithal News: पिछले साल के मुकाबले इस बार मंडियों में एक लाख एमटी कम पहुंचा पीआर धान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Compared to last year, one lakh MT less PR paddy has arrived in the mandis this time.
कैथल। जिले की अनाज मंडियों में इस बार पिछले साल के मुकाबले करीब एक लाख मीट्रिक टन धान कम पहुंचा। पिछले साल जिले में कुल 9.25 लाख मीट्रिक टन धान की आवक हुई थी, जबकि इस बार यह आंकड़ा करीब 8.25 लाख मीट्रिक टन रहा। खरीद प्रक्रिया के अंतिम दिन तक जिले में 8.25 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार अब किसी भी मंडी में पीआर धान खरीद के लिए शेष नहीं है। खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक वरिंद्र सिंह ने बताया कि इस बार धान की आवक पिछले साल से कम रही है। खरीद प्रक्रिया के दौरान अंतिम दिन तक 8.25 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा गया। अब किसी भी मंडी में पीआर धान बिना खरीद के नहीं बचा है और न ही किसी किसान, आढ़ती या अधिकारी की ओर से ऐसी कोई शिकायत या सूचना मिली है। अब तक करीब 7.90 लाख मीट्रिक टन धान का उठान हो चुका है। किसानों को फसल का 90 से 95 फीसदी भुगतान किया जा चुका है। शेष राशि का भुगतान उठान के साथ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


खरीद पूरी, उठान का काम बाकी...
इस बार जिले में अनुमानित 8.39 लाख मीट्रिक टन धान की आवक के मुकाबले 8.25 लाख मीट्रिक टन की खरीद हुई है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि ये आंकड़ा अनुमानित था जो गेट पास के दौरान आवक के अनुसार था। वहीं, खरीद के मुकाबले करीब 35 हजार मीट्रिक टन धान का उठान अभी बाकी है। अधिकारियों का कहना है कि खरीद प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। आगे उठान और भुगतान का काम सरकारी निर्देशों के अनुसार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैथल की तीनों मंडियों में 21 लाख क्विंटल आवक...
कैथल मार्केट कमेटी के सचिव के अनुसार शहर की तीनों अनाज मंडियों में इस बार करीब 21 लाख क्विंटल धान की आवक हुई है और सारा पीआर धान खरीदा जा चुका है। पिछले साल इन मंडियों में करीब 20 लाख 30 हजार क्विंटल धान पहुंचा था। इस बार करीब 2.50 लाख क्विंटल धान का उठान लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed