{"_id":"687a94f9ca23353fa30c6403","slug":"daily-prabhatpheri-in-shri-krishna-bhakti-kaithal-news-c-18-1-knl1004-695388-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: श्रीकृष्ण भक्ति में रोजाना प्रभातफेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: श्रीकृष्ण भक्ति में रोजाना प्रभातफेरी
Sat, 19 Jul 2025 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 19 Jul 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सीवन। कृष्ण कृपा सेवा समिति, सीवन ने जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में प्रभात फेरियों की श्रृंखला प्रारंभ कर दी है। यह आयोजन गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद महाराज की प्रेरणा से शुरू आयोजन आगामी 16 अगस्त तक चलेगा।
समिति के प्रधान सुरेश सरदाना ‘राजू’ और पूर्व प्रधान संजय आहूजा ‘शंटी’ ने जानकारी दी कि इस एक माह की बताया कि कुल 32 प्रभात फेरियां निकाली जाएंगी। प्रत्येक फेरी में श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति का सजीव अनुभव करेंगे। शुक्रवार को तीसरी प्रभात फेरी का आयोजन सीवन गोशाला परिसर में किया गया। नगर की परिक्रमा करते हुए श्रद्धालु गोशाला पहुंचे, जहां गोशाला सेवा समिति के प्रधान नरेंद्र सैनी, राम रतन सैनी, कृष्ण वधवा, चंद्रभान सैनी, जोगी सैनी आदि ने फूल वर्षा कर स्वागत किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान गणेश की वंदना से हुआ। इसके पश्चात मोंटी कामरा, केवल कृष्ण मिड्ढा, धीरज गंभीर, शक्ति शर्मा, राजीव मिड्ढा, समीर नागपाल सहित अनेक भजन गायकों ने श्रीकृष्ण व गोमाता की महिमा पर आधारित मधुर भजन प्रस्तुत किए। भजन गायक नरेश मिड्ढा के “पता नहीं कैसे लग जाती है ख़बर, श्याम चले आते हैं भक्तों के घर...” ने समूचे वातावरण को भक्ति-रस में डुबो दिया।
विज्ञापन
इस अवसर पर विशेष रूप से पधारे संत छवि रामदास ने प्रभात फेरियों के माध्यम से हो रहे धार्मिक जागरण और सामाजिक सद्भाव को सराहनीय पहल बताया। उन्होंने कहा कि गोसेवा और श्रीकृष्ण भक्ति ही जीवन को संस्कारित करने वाले मूल आधार हैं।