{"_id":"6054de8d8ebc3ee63a17ad64","slug":"d-kaithal-news-knl646732123","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब के पड़ोसी जिला पटियाला की तरह से रात्रि के लोकडाउन की न हो जरूरत, इसीलिए सावधानी बरतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब के पड़ोसी जिला पटियाला की तरह से रात्रि के लोकडाउन की न हो जरूरत, इसीलिए सावधानी बरतें
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए अब जागरूकता के साथ-साथ सख्ती से निर्देशों का पालन करवाने का फैसला लिया है। जिसके लिए मास्क न लगाने वालों के अब चालान किए जाएंगे। इसके लिए डीसी सुजान सिंह ने लोगों से अपील की है कि पंजाब के पड़ोस के जिला पटियाला में रात्रि कर्फ्यू लगाया गया है। ऐसी नौबत हमारे जिले में न आए, इसलिए मास्क लगाने सहित तमाम कोरोना को लेकर जारी हिदायतों का पालन किया जाए। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी वीडियो कांफ्रेंस में भाग लेकर कोरोना को लेकर जारी निर्देशों के पालन के लिए कहा है। डीसी शुक्रवार को कैथल के गणपति अस्पताल में शुरू किए गए कोरोना वैक्सीनेशन कार्यक्रम का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इससे पहले उन्होंने लघु सचिवालय में कोरोना को लेकर सभी विभागाध्यक्षों की बैठक ली। जिसमें आवश्यक निर्देश जारी किए। बैठक में एसपी लोकेंद्र सिंह, एसडीएम डॉ. संजय कुमार, डीएसपी कुलभूषण, सिविल सर्जन ओम प्रकाश, डीआरओ श्याम लाल आदि मौजूद रहे।
ये जारी किए निर्देश
मास्क, सैनिटाइजर, सामाजिक दूरी, साफ-सफाई जैसी जरूरी हिदायतों का पालन किया जाए।
सभी व्यक्ति घर से बाहर निकलते ही मास्क या मुंह पर कपड़ा ढक कर निकलें।
बिना मास्क के मिले लोगों के चालान होंगे। पुलिस विभाग, नगर परिषद की टीमेें चालान का जिम्मा संभालेंगी।
सोमवार व मंगलवार को कोरोना मेगा वैक्सीनेशन डे पर सभी अधिकारी व कर्मचारी टीकाकरण करवाना सुनिश्चित करें। साथ ही 45 से 60 वर्ष की आयु का कोई भी बीमार व्यक्ति टीकाकरण करवा सकता है। 60 साल से अधिक आयु के सभी व्यक्ति टीका लगवाएं।
शिक्षा विभाग के लिए विशेष कैंपों का आयोजन कर टीकाकरण करवाया जाएगा।
स्वास्थ्य विभाग जिले में कोरोना टेस्टिंग भी बढ़ाएगा।
त्योहारी सीजन में भीड़भाड़ से बचें। स्कूलों, प्राइवेट संस्थानों में आवश्यक हिदायतों का पालन किया जाए।
निजी अस्पताल में शुरू किए गए टीकाकरण का किया निरीक्षण
कैथल। डीसी सुजान सिंह ने दोपहर बाद गणपति अस्पताल में पहुंच कर निजी अस्पतालों में हो रहे टीकाकरण का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने टीका लगवाने पहुंचे बुजुर्गों, फ्रंट लाइन वर्कर्स सहित टीका लगवा रहे अन्य लोगों से बातचीत की और टीके को लेकर उनके अनुभव जाने। अस्पताल निदेशक डा. राजेश गोयल ने डीसी को रजिस्ट्रेशन से लेकर टीका लगाने के बाद किए जाने वाले इंतजार तक की पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी। इस अवसर पर आरकेएसडी कॉलेज के प्रबंधक समिति प्रधान साकेत मंगल एडवोकेट, पूर्व वन निगम चेयरमैन अरूण सर्राफ, सेवा संघ के संस्थापक शिवशंकर पाहवा, डा. सोनाली चौधरी आदि मौजूद रहे।