फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   d

पहले सोने के नाम पर ठगी की, फिर मकान नाम करवाने में भी की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
d
गांव रमाणा रमाणी निवासी एक व्यक्ति ने आरोप लगाया कि पहले तो सोने के नाम पर उनके साथ ठगी की गई, फिर मकान नाम करवाने के नाम पर फर्जीवाड़ा किया गया है। मामले में पुलिस ने कुलतारण निवासी सोनू व अन्य के खिलाफ एक ओर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव निवासी प्रवीन ने बताया कि गांव कुलतारण निवासी सुरेंद्र व उसके भाई सोनू ने मिलकर सस्ते रेट में सोना देने के नाम पर जिला कैथल व आसपास के कई जिलों के लोगों से करीब 250 से 300 करोड़ की ठगी की थी। जिस कारण काफी लोगों ने सुरेंद्र के भाई सोनू के खिलाफ धोखाधड़ी करने पर केस दर्ज करवाए थे। इस दौरान 70 लाख रुपये उसने भी आरोपियों को दिए थे। जब उसने आरोपियों से अपने 70 लाख रुपये वापस देने की बात कही तो उन्होंने उसे 2-3 महीनों में रुपये देने का आश्वासन दिया। कुछ समय बाद उसे पता चला कि सोनू को गिरफ्तार कर कारागार भेज दिया है और आरोपियों ने उनके व अन्य लोगों के पैसे देने से मना कर दिया है। यह बात सुनकर उसके पिता सदमे में आ गए और पिता उनका देहांत 27 अगस्त 2019 को हो गया। उसके बाद वह अपने रिश्तेदारों व गांव के मौजिज व्यक्तियों को लेकर आरोपियों के घर गया। शाम के समय करीब 5 बजे उपरोक्त आरोपी उनके बीच आए और कहने लगे कि वे उनके पैसे दे देंगे। आरोपी की मां संतोष कहने लगी कि उसकी बहू अर्थात सुरेंद्र की पत्नी सुमन देवी के नाम 181 वर्ग गज का एक मकान है। जो राधा स्वामी कॉलोनी कैथल में है। इसकी कीमत करीब 40 लाख रुपये है। ये मकान वे उसके नाम करवा देंगे। बकाया 30 लाख रुपये उसका लड़का सोनू जेल से बाहर आकर दे देगा। बाद में आरोपियों ने मकान उसके नाम करवाने के लिए दस्तावेज मंगवा लिए और उन्हें घर बुला लिया। सुमन ने अपना मकान मेरे दादा जोगी राम के नाम करवा दिया। करीब 7 महीने बीत जाने पर पता चला कि सोनू जेल से बाहर आ गया है। इस पर वे बकाया 30 लाख रुपये लेने के लिए उसके घर गए। घर पहुंचने पर आरोपी उसके साथ बदसलूकी करने लगा। साथ ही कहा कि उन्हें कुछ बकाया नहीं देना है। अब आरोपियों ने शिकायतकर्ता और उसके दादा सहित गांव के मौजिज व्यक्तियों के खिलाफ एक दरखास्त दी हुई है। इसमें आरोप है कि वह रजिस्टरी फर्जी है। उस समय जो औरत कार्यालय में आई थी, वह सुमन नहीं थी। जबकि वे उस औरत को नहीं जानते और वह औरत आरोपियों के साथ ही आई थी। ऐसा करके आरोपियों ने दोबारा फिर धोखाधड़ी की है। अब सोनू व्हाट्सएप पर कॉल करके पैसे का लेनदेन खत्म करने की बात कहता है और धमकी देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed