फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   d

निजी अस्पताल में ईलाज के दौरान साढ़े चार माह से गर्भवती 22 वर्षीय महिला की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
d
शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान साढ़े चार माह की गर्भवती एक 22 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला के परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर हंगामा किया। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों को समझाकर मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाया और उसे परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

मृतक महिला के पति न्यू अशोका कॉलोनी निवासी सुखदेव ने बताया कि उसकी पत्नी सकीमा साढ़े चार माह से गर्भवती थी। शनिवार को शाम के समय उसे अचानक पेट में दर्द होने लगा। वे उसे शहर के निजी अस्पताल में ले आए। डॉक्टरों ने उसे अस्पताल में दाखिल कर लिया। तीन दिन उसे अस्पताल में रखा। इस बीच सोमवार को शाम के समय उसकी पत्नी को दर्द होने लगा तो डॉक्टरों ने उसे टीका लगाया। टीका लगने के बाद उसकी पत्नी की तबियत और बिगड़ने लगी। इसके कुछ समय बाद महिला और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। इससे पहले उन्होंने डॉक्टरों को कहा था कि वे किसी दूसरे अस्पताल में इलाज करवा लेंगे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें दूसरे अस्पताल में भी नहीं जाने दिया।
विज्ञापन

अस्पताल की महिला डॉक्टर सुनीता गुप्ता ने कहा कि महिला की बच्चेदानी का मुंह खुल गया था। ऐसे में महिला को दर्द होने लगा था। दर्द कम करने के लिए टीका लगाया गया था, लेकिन हृदय गति रुकने से उसकी मौत हो गई। उन्होंने परिजनों को किसी दूसरे अस्पताल में जाने से नहीं रोका। कोई डॉक्टर नहीं चाहता कि उसके मरीज को किसी प्रकार से दिक्कत हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना एसएचओ रमेश चंद्र ने बताया कि महिला के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने परिजनों के ब्यान लेकर मामले में 174 के तहत कार्रवाई की है। परिजनों द्वारा किसी पर कोई शक जाहिर नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed