फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   d

हरियाणा कौशल विकास मिशन के तहत युवाओं को बनाएं कौशल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
d
एडीसी सतबीर सिंह कुंडू ने कहा कि हरियाणा कौशल विकास मिशन के तहत युवाओं को कौशल बनाने के लिए उनकी रुचि अनुसार विशेष प्रशिक्षण दें, ताकि भविष्य में युवा सक्षम होकर अपने पैरों पर खड़ा हो सकें। मिशन के जिला समन्वयक ज्यादा से ज्यादा युवाओं को जागरूक करें और चल रहे केंद्रों में उनका पंजीकरण करवाना सुनिश्चित करें। इस कार्य में किसी प्रकार की कोताही नहीं होनी चाहिए। एडीसी सतबीर सिंह कुंडू वीरवार को लघु सचिवालय स्थित कार्यालय में जिला स्तरीय कौशल विकास समिति की बैठक में अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि योजना के तहत इलेक्ट्रिक, टेलरिंग, ब्यूटी पार्लर, डाटा इंट्री ऑपरेटर, अकाउंट्स, सेल्समैन, पैकिंग, डोक्यूमेंटेशन जैसे कोर्स कौशल विकास केंद्रों में मुफ्त में करवाए जाएंगे। इसके प्रशिक्षण लेने वाले युवाओं को सर्टिफिकेट भी दिए जाएंगे। इस अवसर पर लक्ष्मी पंडित, आईटीआई प्रिंसीपल सतीश मछाल, प्रोग्राम मैनेजर परमजीत जोशी, समन्वयक राजीव कुमार व अजयवीर सहित मौजूद रहे।
विज्ञापन

कौशल विकास मिशन के तहत युवा करनाल रोड बाईपास, आरकेएसडी कॉलेज के समीप तथा चीका में को ऑपरेशन बैंक के नजदीक कैथल रोड पर स्थापित कौशल विकास केंद्रों पर संपर्क कर सकते हैं। जिला को ऑर्डिनेटर अजयवीर के मोबाइल नबर 90177-50777 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ-साथ 21 वर्ष से कम आयु के सभी कौशल युवा भारत कौशल प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने हुनर का प्रदर्शन कर सकते हैं। इसके लिए युवाओं को डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटएचएसडीएमडॉटओआरजीडॉटइन पर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। जो पूर्णत: निशुल्क है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed