{"_id":"603148f08ebc3ee94d3ca0dc","slug":"d-kaithal-news-knl617351172","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 माह बाद कोविड फ्री हुआ जिला अस्पताल, तीन दिन से कोई पॉजिटिव व्यक्ति नहीं है दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 माह बाद कोविड फ्री हुआ जिला अस्पताल, तीन दिन से कोई पॉजिटिव व्यक्ति नहीं है दाखिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जितेंद्र पांचाल
कैथल। करीब 11 माह के लंबे अरसे बाद जिला नागरिक अस्पताल अब कोविड फ्री हो गया है। बीते तीन दिनों से अस्पताल में कोई भी कोरोना पॉजिटिव केस नहीं आया है। जिले में महज 20 कोरोना पॉजिटिव केस अब एक्टिव रह गए हैं। इनमें से सभी केस होम आइसोलेट किए गए हैं। कोरोना काल की शुरूआत से लेकर अब तक संक्रमित हुए 3918 लोगों में से 3844 रिकवर हो चुके हैं। 54 लोगों की कोरोना से मौत की पुष्टि हुई है। स्थिति को देखते हुए अंदाजा लगाया जा सकता है कि कोरोना पर जल्द ही जिले में पूरी तरह से नियंत्रण हो जाएगा। एक तरफ जहां स्वास्थ्य विभाग के प्रयास सराहनीय रहे, वहीं लोगों की जागरूकता भी कोरोना को मात देने में सकारात्मक साबित हो रही है। कोराना से बचाव के लिए वेक्सीन आना भी नियंत्रण का बड़ा कारण रहा है।
वहीं जिले में मार्च 2020 में पहला कोरोना संक्रमित मामला पाया गया था। इसके बाद लगातार संक्रमितों की संख्या बढ़ती रही। सितंबर-अक्टूबर माह तक हालात ऐसे हो गए थे कि एक दिन में संक्रमित पाए जाने वाले लोगों की संख्या 90 से लेकर 100 के बीच पहुंच गई थी। अब वह घटकर केवल दो-चार तक रह गई है। यह संख्या भी रोजाना होने वाली संक्रमितों की रिकवरी के मुकाबले काफी कम है।
करीब 70 बेड के आइसोलेशन वार्ड में अब कोई संक्रमित नहीं
जिला नागरिक अस्पताल में बने करीब 70 बेड के कोरोना आइसोलेशन वार्ड में अब कोई संक्रमित केस आइसोलेट नहीं है। एक ओर जहां अस्पताल में आने वाले लोगों के लिए यह अच्छा मैसेज है, वहीं वार्ड में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को भी अब राहत मिली है। स्वास्थ्य विभाग ने अब कोरोना योद्धाओं को कोविड वेक्सीन की दूसरी डोज लगानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अब तक 400 को लगाई जा चुकी है दूसरी डोज
कोरोना से बचाव के लिए वेक्सीन की दूसरी डोज अब तक 400 डॉक्टरों व हेल्थ वर्कर्स को लगाई जा चुकी है। विभाग द्वारा 13 फरवरी से दूसरी डोज लगाने का कार्य शुरू किया गया है। गौरतलब है कि विभाग द्वारा पहली डोल 5800 स्वास्थ्य कर्मियों और आईसीडीएस कर्मियों को लगाई गई है। अब उन्हीं लोगों को वेक्सीन की दूसरी डोज भी लगाई जानी है।
शनिवार को भी 144 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। जिसमें पूंडरी में 7, सीवन में 16, राजौंद में 19, कलायत में 11, राजौंद में 19, जिला अस्पताल में 17, ढांड में 40, गुहला में 19 को कोरोना वैक्सीन दी गई।
सिविल सर्जन डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि विभाग द्वारा कोरोना पर पूरी तरह नियंत्रण के प्रयास लगातार जारी हैं। वेक्सीन लगाने का कार्य भी जारी है। जल्द ही कैथल जिला कोरोना संक्रमण से पूरी तरह से मुक्त हो जाएगा। जिला अस्पताल में इस समय एक भी कोरोना का मरीज नहीं है।