फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   d

भाजपा नेताओं ने तीन कृषि कानूनों को बताया किसानों के हक में

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
d
महिला एंव बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा तथा सांसद नायाब सिंह सैनी ने लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में पत्रकार वार्ता की और कृषि कानूनों से किसानों को होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी। राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि कृषि कानूनों के लागू होने से किसानों को अपनी फसल अच्छे दामों पर बेचने की आजादी मिली है। ये कानून पूरी तरह किसानों के हित में है। सरकार द्वारा किसानों की फसल का एक-एक दाना एमएसपी पर खरीदा जाएगा।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने कहा कि विपक्षी दल भ्रामक प्रचार करके किसानों को बहकाने का काम कर रहे हैं, जो उचित नहीं है। प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। कृषक उत्पाद, व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सरलीकरण) कानून ने देश के करोड़ों किसानों को स्वतंत्रता का अधिकार दिया गया है। इस विधेयक के पारित होने से न तो मंडियां खत्म होंगी और ना ही एमएसपी।
विज्ञापन

सांसद नायाब सैनी ने कहा कि इन कानूनों का मंडी और एमएसपी से कोई सरोकार नहीं है, किसान अपनी फसलों को मंडियों में न्यूनतम मुल्य पर पहले की तरह बेचते रहेंगे। इन कानूनों से किसानों के जीवन में क्रांतिकारी बदलाव आएंगे। इस अवसर पर विधायक लीला राम, जिला प्रभारी कर्ण सिंह रानोलिया, अरुण सर्राफ, रामपाल राणा, संजय भारद्वाज, तुषार ढांडा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed