{"_id":"65fcb3542cc9d97954080e54","slug":"cultivator-and-sugarcane-stolen-from-farm-in-sevan-kaithal-news-c-18-1-knl1004-352926-2024-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सीवन में खेत से कल्टीवेटर व सुहागा चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सीवन में खेत से कल्टीवेटर व सुहागा चोरी
Fri, 22 Mar 2024 03:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 22 Mar 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। सीवन में चोर एक खेत से कल्टीवेटर व सुहागा चोरी करके ले गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सीवन निवासी जोबनप्रीत सिंह ने पुलिस को शिकायत दी कि छह मार्च को रात के समय अज्ञात आरोपी उसके खेत से कल्टीवेटर व सुहागा चोरी कर ले गए। चोरी हुए सामान की कीमत 15 हजार रुपये है। जांच अधिकारी सतीश ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, संगतपुरा गांव में चोर एक पशुपालक की छह भेड़ चोरी करके ले गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांव निवासी मोहन ने सदर थाना में शिकायत दी कि 19 मार्च को रात के समय अज्ञात आरोपी उसके पशुबाड़े से छह भेड़ चोरी कर ले गए। चोरी हुए मवेशियों की कीमत 60 हजार रुपये है। जांच अधिकारी विक्रम ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद