{"_id":"58a5ee584f1c1b1d5cd84b3e","slug":"two-die-accident-car-truck-accident-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार और ट्रक की भिड़ंत में दो युवकों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार और ट्रक की भिड़ंत में दो युवकों की मौत
ब्यूरो कैथल
Updated Thu, 16 Feb 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
demo
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार और ट्रक की आमने सामने की भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई। हादसा देर रात सीवन के पास हुआ। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
गांव खुशहाल माजरा निवासी प्रगट सिंह ने बताया कि उसका भाई जगरूप व ढांड निवासी जयबीर देर रात कार लेकर किसी काम से बाहर गए हुए थे। रात करीब 12 बजे जब वे पोलड रोड पर सीवन से थोड़ी आगे पहुंचे तो तेज गति व लापरवाही से आ रहे ट्रक चालक ने कार को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में कार चालक जगरूप व साइड वाली सीट पर बैठे जयबीर की मौके पर ही मौत हो गई।
सीवन थाने से जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल संजय ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। मृतक के भाई की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।