फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   school, theift, 21 computers, arrested gang, kaithal

कंप्यूटर लैब का ताला तोड़ा, दूसरा ताला लगाया और पांच दिन तक करते रहे चोरी

Mon, 06 Feb 2017 12:14 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Mon, 06 Feb 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
school, theift, 21 computers, arrested gang, kaithal
चोरी करने वाला गिरोह काबू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सर्दियों की छुट्टी में राजकीय हाई स्कूल पिलनी की कंप्यूटर लैब का ताला तोड़कर लाखों रुपये के कंप्यूटर चोरी करने के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में सीआईए पुलिस ने एक बाल आरोपी सहित तीन आरोपियों को काबू कर उनके पास से चोरी का सामान बरामद किया है। दो आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


राजकीय उच्च विद्यालय पिलनी के मैथ टीचर कैथल गेट पूंडरी निवासी तान सिंह को स्कूल क्लर्क जोगिंद्र सिंह ने 2 जनवरी को मोबाइल पर सूचना दी कि स्कूल की कंप्यूटर लैब का ताला बदला हुआ है। इसके बाद सरपंच को बुलाकर ताला तोड़ा गया और लैब चैक की गई। लैब से 21 कंप्यूटर एलईडी, 2 सीपीयू, एक प्रोजेक्टर, एक प्रिंटर एमएफपी, दो बायोमेट्रिक मशीन, एक वैक्यूम क्लीनर, 12 डाटा केबल, 28 माउस, 20 कीबोर्ड, लैब के पर्दे सहित लाखों रुपये चोरी हुआ मिला। एसपी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सीआईए- वन को मामला सौंपा गया।
विज्ञापन


सीआईए-1 प्रभारी इंस्पेक्टर जसवंत सिंह के नेतृत्व में एएसआई जितेंद्र कुमार, एएसआई रमेश कुमार, हेड कांस्टेबल नरेश कुमार, सिपाही नरेंद्र व सरकारी गाड़ी चालक एचसी जगमाल सिंह की टीम ने 4 जनवरी की शाम हरसौला बस्ती में रेड मारकर दो आरोपी सुनील निवासी पाई व विक्रम उर्फ विक्की निवासी भाणा को काबू किया। जो किराये के कमरों में यहां रह रहे थे। उनके कब्जे से काफी सामान बरामद करके तीसरे आरोपी की पहचान करीब 15 वर्षीय नवीन पाई के रूप में करके काबू कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने सुनील व विक्रम को न्यायालय में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि उन्हें पता था कि सर्दियों की छुट्टी है और स्कूल के चौकीदार की काफी समय पहले मृत्यु होने कारण रात को स्कूल में कोई नहीं मिलेगा। 27 दिसंबर की रात को लैब का ताला तोड़कर 2 बाइकों से सामान चोरी कर ले गए। वहां काफी सामान होने कारण किसी को चोरी का शक न हो इसलिए लैब पर दूसरा ताला लगा दिया और एक जनवरी की रात तक सामान चुराते रहे।


एसपी ने बताया आरोपी सुनील व ओमप्रकाश का रविवार को अदालत से दो दिन के लिए पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। जिसमें चौथे आरोपी व सामान की बरामदगी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed