फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   kaithal, women gang rep

महिला का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म

Wed, 24 May 2017 12:02 AM IST
kaithal beauro
kaithal beauro Updated Wed, 24 May 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर उसका अपहरण कर गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने के बाद अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। डीएसपी गुहला की जांच के बाद चीका पुलिस ने पांच के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी महिला का अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


चीका पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने बताया कि पटियाला के गांव रामनगर निवासी मान सिंह उसकी बेटी का नर्स का कोर्स करवाने के नाम पर उनसे 80 हजार रुपये व सर्टिफिकेट लिए थे। लेकिन आरोपी उसकी बेटी का दाखिला नहीं करवा पाया। करीब डेढ़ वर्ष बाद एक पशु व्यापारी उनके घर आया और कहने लगा कि मान सिंह आपके पैसे व सर्टिफिकेट देने के लिए चीका आया हुआ है। तुम चीका आकर अपने पैसे ले लो। महिला ने बताया कि जब वह पैसे लेने के लिए गई तो आरोपी अपने 3-4 साथियों के साथ खड़ा था। जब नजदीक पहुंची तो अचानक आरोपी ने उसे कोई नशीला पदार्थ सुंघा दिया और वह बेहोश हो गई।
विज्ञापन


जब उसे होश आया तो वह किसी शहर के एक कमरे में आपत्तिजनक हालत में थी। उसे कमरे में 3-4 लोग वहीं पर थे। आरोपियों ने उसके साथ गलत काम करते हुए की अश्लील वीडियो दिखाई, जिसे देख वह दोबारा बेहोश हो गई। शाम को उसने खुद का पेहोवा के बस स्टैंड पर पाया। वह किसी तरह घर पहुंची। शर्म के मारे उसने किसी के सामने कुछ नहीं कहा। घटना के कुछ दिन बाद एक व्यक्ति उसके घर पशु खरीदने के लिए आया। उसने उसको अश्लील वीडियो की बात कहकर मजबूर किया ओर एक नहर पर आने के लिए कहा। वहां पर कुछ लोग उसको अनजान जगह पर ले गए ओर उसके साथ उसका शारीरिक शोषण किया। किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई व बताने पर उस फिल्म को सबको दिखाने की धमकी देते रहे। महिला ने बताया कि मैं उन लोगों से बहुत तंग आ चुकी हूं। क्योंकि इस बारे में उसके घर पर पता चल गया है। इस बारे में दो अगस्त 2013 को उसके पति को पता चल गया। जिसके कारण वह 7 अगस्त तक एक निजी अस्पताल में रहा। महिला ने गुहार लगाई है मान सिंह व उसके साथियों पर कानूनी कार्रवाई की जाए ओर उनके पास उनकी वीडियो को नष्ट किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसआई वीना ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर पटियाला के गांव निवासी मान सिंह व सहित चार अन्य के खिलाफ 376डी, 354ए, 365, 328, 506 का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed