फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   crime-news-ktl

युवती की सौदेबाजी और दुराचार मामले में मोस्ट वॉन्टेड महिला आरोपी काबू

Sat, 06 Feb 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल Updated Sat, 06 Feb 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
युवती की सौदेबाजी और दुष्कर्म के मामले में मोस्ट वॉन्टेड महिला आरोपी को पुलिस ने तीन फरवरी को रोहिणी दिल्ली में रेड मारकर गिरफ्तार किया। महिला के खिलाफ अदालत के आदेश पर इश्तहार भी जारी करवाए गए थे। पुलिस ने चार फरवरी को कोर्ट में पेश कर महिला आरोपी को रिमांड पर लिया।
विज्ञापन


पुलिस रिमांड के दौरान दिल्ली में घटनास्थल की निशानदेही और उसके कब्जे से एक तोले से ज्यादा सोने के कड़े, दो हजार रुपये व मोबाइल फोन बरामद किया। रिमांड पूरा होने के बाद महिला आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस पीआरओ ने बताया कि थाना महिला पुलिस की एएसआई नीटू की टीम ने तीन फरवरी को सेक्टर-16 रोहिणी दिल्ली में रेड में रेड मारकर एक युवती को बेचने व बंधक बनाकर यौन शोषण करवाने के मामले में विवाहिता किरण
विज्ञापन
विज्ञापन

(55) को गिरफ्तार किया है। महिला को अदालत द्वारा पीओ करार दिया जा चुका था।

प्रवक्ता ने बताया कि एक युवती के बयान पर थाना कलायत में करीब एक वर्ष पहले मामला दर्ज किया गया था। युवती को गांव लांबा खेड़ी के एक मकान में बंधक बनाकर रखा हुआ था। जहां एक व्यक्ति द्वारा उसका यौन शोषण किया जा रहा था।

लड़की ने रात के समय किसी तरह से पुलिस कंट्रोल नंबर 100 पर फोन करके अपने बंधक बनाए जाने की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर दबिश देकर युवती को छुड़वाया और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

इसके बाद खुलासा हुआ कि लड़की का 70 हजार रुपये में सौदा किया गया था। विवाहिता अपने पति से अनबन होने कारण किसी तरीके से दिल्ली पहुंच गई, जो रोहिणी में किरण के पास रहने लगी। दिल्ली में एक दिन सुल्तान नामक युवक से उसकी जबरन तरीके से शादी करवा दी गई।

जो उसे खेडी लांबा ले आया, जहां उसे घर से बाहर नहीं निकलने दिया जाता था। पीआरओ ने बताया इस वारदात में शामिल आरोपी सुल्तान व राजा निवासी खेड़ी लांबा तथा सुभाष निवासी सिरसल पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।


मुख्य आरोपी महिला ने अपने हिस्से की रकम से एक सोना कड़ा बनवा लिया जिसे बरामद करने के अतिरिक्त दो हजार रुपये नकदी भी महिला के कब्जे से बरामद कर ली गई। आरोपी महिला को अदालत के आदेश अनुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed