{"_id":"258b496b4f65e0eed1cff9bfff38dc61","slug":"crime-news-ktl-hindi-news-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान चोर गिरोह का सरगना काबू ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धान चोर गिरोह का सरगना काबू
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
Updated Wed, 06 Jan 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेतों से धान चोरी करने वाले गिरोह के सरगना से पुलिस ने तीन लाख रुपये का 103 क्विंटल धान बरामद कर लिया है। सरगना सहित गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार करने के बाद की गई पूछताछ में छह वारदात का खुलासा हुआ है। सरगना को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
वहीं गिरोह सदस्य को पुलिस रिमांड पर लेकर चोरीशुदा धान की तलाश की जा रही है। इसके अलावा इस गिरोह के नौ अन्य सदस्यों की पुलिस को तलाश है।
धान के सीजन में 11 सदस्यीय चोर गिरोह ने राजौंद व पूंडरी क्षेत्र के आधा दर्जन किसानों के खेतों से रात के समय धान चुराया था। गिरोह दिन के समय जीरी की पराली खरीदने के बहाने क्षेत्र की रैकी करते थे तथा किसान द्वारा निकाली जा चुके धान के खेत को चिह्नित करते हुए रात के समय वारदात को अंजाम दे देते थे।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पांच नवंबर की रात बीरबांगड़ा वासी कपिल का, 16 नवंबर की रात रोहेड़ा वासी कमलजीत का, उसी के पड़ोसी रामफल का,, नीमवाला वासी दलबीर सिंह का 22 नवंबर को धान चोरी कर लिया। इसके बाद 29 नवंबर को करोड़ा वासी गुरनाम सिंह का, उसके पड़ोसी कृष्ण की भी धान चोरी कर लिया।
विज्ञापन
सीआईए-2 पुलिस के एएसआई सत्यवान ने दो जनवरी को आरोपी कृपाल सिंह वासी आफताबगढ़ थाना सफीदों जिला जींद को गिरफ्तार कर छह जनवरी तक पुलिस रिमांड पर लिया। गिरोह के शेष 10 अन्य सदस्यों की पहचान करते हुए वारदात में लिप्त आरोपी अशोक उर्फ गुंगा वासी आफताबगढ़ को गिरफ्तार कर तीन दिन का पुलिस रिमांड लिया।
सीआईए-2 के एएसआई जयपाल सिंह, एएसआई सत्यवान, एसआई राजबीर सिंह तथा पूंडरी पुलिस के एएसआई चंद्रप्रकाश की टीम ने आरोपी कृपाल के कब्जे से सभी मामलों में कुल 103.5 क्विंटल चोरीशुदा जीरी बरामद की।