{"_id":"1cfe0bd0d445da68a542bb0953305e37","slug":"crime-news-ktl-hindi-news-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकील के साथ मारपीट कर नकदी सहित मोबाइल छीना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वकील के साथ मारपीट कर नकदी सहित मोबाइल छीना
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
Updated Fri, 04 Dec 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टेट बैंक रोड पर अज्ञात युवक एक वकील से मारपीट कर दिनदहाड़े मोबाइल सहित नकदी छीन कर फरार हो गए। सूचना मिलते ही थाना सिविल लाइन एसएचओ सहित सीआईए की टीम मौके पर पहुंची। बाद में पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
एडवोकेट विकास शर्मा ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि दोपहर के समय वह किसी काम से करनाल रोड स्थित एसबीआई बैंक आया था। बैंक के बाहर खड़ा होकर वह अपने मोबाइल पर बात कर रहा था। इसी दौरान 8-10 युवक आए और आते उससे मोबाइल मांगने लगे।
उसने मोबाइल देने से मना कर दिया। इस पर आरोपियों ने उससे मारपीट करते हुए उसका मोबाइल छीन लिया। साथ ही उसकी जेब में रखे करीब 10 हजार रुपये भी छीन लिए। युवक बाद में मोटरसाइकिलों पर फरार हो गए। इसकी सूचना उसने तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसएचओ अशोक कुमार व सीआईए-2 सब इंस्पेक्टर सत्यवान टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शिकायतकर्ता से मामले की जानकारी ली। इसी बीच मौके पर काफी संख्या में लोग भी एकत्रित हो गए।
विज्ञापन
एसएचओ अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है कि मामले की सच्चाई क्या है। बैंक के सीसीटीवी फुटेज से भी युवकों का सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा है।