{"_id":"582ca4824f1c1b61368ffea9","slug":"crime-20-lacks-kaithal-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार में ले जाए जा रहे 20 लाख रुपये के नोट पकड़े, दो युवक सवार थे कार में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार में ले जाए जा रहे 20 लाख रुपये के नोट पकड़े, दो युवक सवार थे कार में
अमर उजाला ब्यूरो, कैथल
Updated Thu, 17 Nov 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। केंद्र सरकार द्वारा की गई नोटबंदी के बाद मचे हाहाकार के बीच पुलिस ने मंगलवार रात को एक कार से नोटों से भरा बैग बरामद किया। जिसमें करीब 20 लाख रुपये की 500 व 1000 रुपये के नोटों की नकदी थी। जिसके बारे में कार में सवार युवक कोई स्त्रोत एवं सबूत पेश नहीं कर सके। पुलिस ने दोनों युवकों को काबू कर आयकर विभाग को सूचित कर आगामी कार्रवाई के लिए लिख दिया है।
सीआईए-वन के इंचार्ज इंस्पेक्टर नितिन ने बताया कि रात करीब साढ़े 10 बजे सीआईए की टीम खुराना रोड पर गश्त कर रही थी। ड्रेन के पास एक चेकिंग के दौरान गाड़ी की तलाशी ली गई। जिसमें गाड़ी में नोटों से भरा बैग पाया गया। जिसकी सूचना इनकम टैक्स विभाग का दी गई। पूछताछ करने पर गाड़ी के चालक ने अपना नाम कपिल वासी भदानी थाना झज्जर व उसके पास बैठे व्यक्ति ने अपना नाम दीपक निवासी नोनण थाना सदर सांपला जिला रोहतक बताया। चालक के पास रखे नीले-स्लेटी रंग के बैग को चेक किया गया तो बैग में नोटों की गड्डियां मिली, जिनके बारे में पूछने पर कपिल ने अपने नोट बतलाए।
नोटों को अपने कब्जे में रखने बारे पूछताछ करने पर वह कोई सबूत पेश नहीं कर सका। उनके साथ मौके पर मौजूद पुलिस कर्मचारियों सबइंस्पेक्टर रणबीर सिंह, हेडकांस्टेबल राजेश कुमार व सिपाही सुशील कुमार की मौजूदगी में की गई इस कार्रवाई के बाद आयकर विभाग के डिप्टी डायरेक्टर प्रेम सिंह डिप्टी को करनाल से सूचित कर बुलाया गया। प्रेम सिंह, इंस्पेक्टर शिवचरण, इंस्पेक्टर विनय मल्होत्रा की टीम की हिदायत अनुसार कपिल व दीपक के सामने नोटों की गिनती की गई तो 1100 नोट एक-एक हजार वाले तथा 1800 नोट 500-500 वालों सहित कुल 20 लाख रुपये बरामद हुए। कार्रवाई के बाद इनकम टैक्स विभाग की के आदेशों पर 20 लाख रुपये के नोट व गाड़ी को कब्जे मेेें ले लिया गया है।
विज्ञापन
आयकर विभाग के डिप्टी डायरेक्टर प्रेम सिंह ने कहा कि विभाग ने फिल्हाल स्टेटमेंट लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। नकदी को सरकारी खाते में जमा करवा दिया जाएगा। इसके बाद इन युवकों को वारंट जारी किया जाएगा। जिस पर संतोषजनक जवाब ना मिलने पर जुर्माना या टैक्स लगाए जाने जैसी कार्रवाई होती है। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।