फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   accident, two month child and boy die, two injured, kaithal

सड़क हादसे में दो माह की बच्ची सहित युवक की मौत

Thu, 18 Aug 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Thu, 18 Aug 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
accident, two month child and boy die, two injured, kaithal
घायलों को निजी और सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 राजौंद के पास स्थित गांव दुड़ाना के निकट दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में एक दो माह की बच्ची सहित एक युवक की मौत हो गई। जबकि तीन बच्चियों सहित सात लोग घायल हो गए। घायलों को निजी और सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव बाबलदाना निवासी रामजुआरी और उसकी पत्नी पूजा अपनी चार बेटियों के साथ गांव कारखाना में रक्षा बंधन के पर्व पर गए थे। वीरवार दोपहर बाद वह मोटर साइकिल पर वापस लौट रहे थे। राजौंद के पास स्थित गांव दुड़ाना के पास उनकी बाइक गांव बीर बांगड़ा निवासी मोटर सवार तीन युवकों से टकरा गई। हादसे में गांव बाबलदाना निवासी रामजुआरी, उसकी पत्नी पूजा, 6 वर्षीय बेटी मुस्कान, 4 वर्षीय खुशबू, 3 वर्षीय बेटी परी और दो महीने की बच्ची सुमन के अलावा सामने की बाइक पर सवार गांव बीरबांगड़ा निवासी 25 वर्षीय संदीप कुमार, 26 वर्षीय सुशील कुमार और 26 वर्षीय रजनीश गंभीर रूप से घायल हो गए। आस-पास के लोग घायलों को राजौंद के सामान्य अस्पताल में लेकर आए। जहां से डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए कैथल के सामान्य अस्पताल में भेज दिया।
विज्ञापन


सामान्य अस्पताल में डॉक्टरों ने दो महीने के बच्ची सुमन और बीरबांगड़ा निवासी संदीप कुमार को मृत घोषित कर दिया। जबकि रामजुआरी, महिला पूजा और सुशील कुमार के सिर में गहरी चोट होने के कारण उनको पीजीआई रेफर कर दिया। लेकिन परिजन उनको निजी अस्पताल लेकर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव बीरबांगड़ा निवासी सुभाष चंद ने बताया कि वह घायल युवकों के पड़ोसी है। तीनों युवक खेतों में गए हुए थे और वापस घर लौट रहे थे। हादसे में संदीप कुमार की मौत हो गई है। जबकि रजनीश का सामान्य अस्पताल और सुशील का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।


वहीं गांव बाबलदाना से आए लोगों ने बताया कि रामजुआरी और उसकी पत्नी पूजा रक्षा बंधन पर गांव कारखाना में गए हुए थे। वह वापस लौट रहे थे और वापस आते समय यह हादसा हुआ। हादसे में दो महीने के बच्ची सुमन की मौत हो गई। जबकि रामजुआरी और उसकी पत्नी पूजा सहित उनकी बेटी, मुस्कान, खुशबू, परी की गंभीर रूप से घायल हो गए है।

राजौंद थाना प्रभारी ने बताया कि हादसा जींद के क्षेत्र के गांव में हुआ है। जींद पुलिस हादसे में कार्रवाई करेगी। पुलिस को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed