{"_id":"5c1d36a6bdec2256e0514b69","slug":"91545418406-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सरपंच के पुत्र पर हमला, पिस्तौल दिखाकर दी धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व सरपंच के पुत्र पर हमला, पिस्तौल दिखाकर दी धमकी
रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Dec 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व सरपंच के पुत्र पर हमला, पिस्तौल दिखाकर दी धमकी
विज्ञापन
कैथल। गांव बुढाखेड़ा पेट्रोल पंप के निकट गांव बरटा के पूर्व सरपंच के पुत्र पर पिस्तौल तान कर धमकी देने व मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने केस दर्ज किया है। प्रदीप मलिक ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह राहुल के साथ बाइक पर सवार होकर अपने मित्र जितेंद्र निवासी गांव मानस की शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे। गांव बुढाखेड़ा के निकट बाबा लदाना की तरफ से आए बाइक सवार 2 युवकों ने उनकी बाइक के आगे अपनी बाइक खड़ा करके उन्हें रोक लिया। संजू निवासी हरिपुरा व सौरव निवासी प्यौदा नामक इन युवकों ने उस पर हमला कर दिया और एक आरोपी ने उसके ऊपर पिस्तौल तानकर कहा कि उसे अमनदीप प्रधान निवासी धनौरी के साथ रहने का मजा चखाते हैं। इसी दौरान राहगिरों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए और जाते-जाते आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर गए हैं। एएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।