{"_id":"5c33a545bdec22569d466f2c","slug":"81546888517-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के हाथ से पर्स छीनकर फरार हुआ व्यक्ति, दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला के हाथ से पर्स छीनकर फरार हुआ व्यक्ति, दबोचा
रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
महिला के हाथ से पर्स छीनकर फरार हुआ व्यक्ति, दबोचा
विज्ञापन
गुहला-चीका। सोमवार शाम लगभग पांच बजे शहीद ऊधम सिंह चौक से गुजर रही एक महिला के हाथ से पर्स छीन कर एक व्यक्ति भाग खड़ा हुआ। हाथ में से पर्स छिनते ही महिला ने शोर मचा दिया, जिसके तुरंत बाद आसपास के लोग चोर को पकडने उसके पीछे दौड़ पड़े। पर्स छीन कर गुहला की तरफ भागे उक्त व्यक्ति को लोगों ने लक्कड़ मार्केट के पास दबोच लिया। पर्स छीनने की घटना की जानकारी मिलते ही लोगों का हजूम जमा हो गया और पुलिस को घटना की सूचना दी गई। सूचना पाकर एसएसआई सतबीर सिंह मौके पर पहुंचे और पर्स छीनने वाले व्यक्ति को अपने कब्जे में ले चीका थाने में ले गए। वहीं महिला का पर्स छीन कर भागे व्यक्ति को राहगीरों ने जब कुछ ही दूरी पर जाकर पकड़ लिया तो उक्त महिला भी कुछ ही देर में वहां पर आ पहुंची और भीड़ को बताया कि यहीं व्यक्ति उसका पर्स छीनकर भागा है। लोगों ने चोर के हाथ से पर्स ले जैसे ही महिला के हवाले किया तो उक्त महिला बिना किसी प्रकार की शिकायत दर्ज करवाए चुपके से खिसक गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।