{"_id":"5bb510cd867a55013d11b51d","slug":"71538592973-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज
Updated Thu, 04 Oct 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज
कैथल। गांव कलासर में एक विवाहिता ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने विवाहिता के भाई की शिकायत पर ससुराल पक्ष के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में मृतका के भाई राजेंद्र निवासी लोहचब (जींद) ने बताया कि उसकी बहन की शादी 2008 में सुखविंद्र के साथ हुई थी। आरोप है कि सुखविंद्र, कुलदीप, सुखबीर, रानी देवी, बलबीर निवासी गांव कलासर ने उसकी बहन कुसुम को आत्महत्या के लिए मजबूर किया। जिससे उसकी बहन ने गत एक अक्टूबर को कोई जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। एएसआई सत्यवान ने बताया कि पुलिस ने सभी आरोपियों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।