फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   सीआईए-टू पुलिस ने नशा तस्करी के दो मामलों में छह तस्कर किए काबू

सीआईए-टू पुलिस ने नशा तस्करी के दो मामलों में छह तस्कर किए काबू

Sun, 24 Sep 2017 12:33 AM IST
Updated Sun, 24 Sep 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
सीआईए-टू पुलिस ने नशा तस्करी के दो मामलों में छह तस्कर किए काबू
सीआईए-टू पुलिस ने नशा तस्करी के दो मामलों में छह तस्कर किए काबू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सीआईए-टू ने पुलिस नशा तस्करी के दो मामलों में छह तस्करों को काबू किया है। जिनके कब्जे से 115 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। एसपी सुमेर प्रताप सिंह ने बताया कि सीआईए-टू के इंचार्ज सत्यवान के अगुवाई में सब इंस्पेक्टर राजबीर सिंह, एएसआई शमशेर सिंह, हेड कांस्टेबल रविंद्र कुमार, एचसी कमलजीत सिंह, लखविंद्र सिंह व सिपाही प्रदीप कुमार की टीम रात का गांव फरल गुरुद्वारा के पास गश्त पर गुप्त सूचना मिली थी। सूचना अनुसार पंजाब के जिला संगरूर के गांव मांडवी निवासी सुरेंद्र सिंह गांव फरल अपनी रिश्तेदारी में रहते हुए अफीम बेचने का धंधा करता है। जो फल्गु तालाब के पास किसी को अफीम बेचने के लिए पहुंचने वाला है। एसआई राजबीर सिंह ने सरकारी गाड़ी से नीली बत्ती व पुलिस पट्टी उतारकर वाहन को फल्गु तालाब फरल स्थित रविदास मंदिर पास खड़ा कर दिया। रात का पैदल आ रहे सुरेंद्र को पुलिस ने काबू कर लिया। जिसकी मौके पर डीएसपी जोगिंद्र सिंह ने तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 80 ग्राम अफीम बरामद हुई।

पूछताछ में मिली जानकारी के बाद अगौंध में रेड देकर आरोपी मोहन लाल उर्फ मोनी निवासी अगौध व अमरगढ़ गामडी से सुरजभान को काबू कर लिया। आरोपी मोहन लाल राजस्थान से अफीम लेकर लाता था, जिसके लिए सुरजभान नकदी देता था। एसपी ने बताया एक अन्य मामले में सीआईए-टू के एएसआई हवासिंह, राममेेहर, एचसी जसमेर सिंह की टीम ने एक ठोस सूचना बाद पुलिस ने अपनी गाड़ी की नीली बत्ती व पुलिस पट्टी उतारकर वाहन को नौच से जसवंती नहर पुल नाकाबंदी की। पुलिस के पास सूचना थी कि बलदेव सिंह उर्फ जॉनी निवासी प्रेमपुरा, प्रवीन निवासी रसुलपुर व चंद्रहंस उर्फ हैप्पी निवासी सीवन स्मैक तस्करी का धंधा करते है। जो सभी नरवाना से स्मैक लेकर गाड़ी द्वारा बलवंती, जसवंती प्रेमपुरा आने वाले है। आधा घंटे बाद क्योडक़ की तरफ गाड़ी रुकवा कर पुलिस ने चालक बलदेव सहित तीनों को काबू कर लिया गया। मौके पर तलाशी लेने पर हैंडब्रेक के पास रखे काले रंग के पॉलीथिन से 35 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed