{"_id":"5991e7724f1c1bc51e8b45f7","slug":"71502734194-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएचओ पर चाकू से हमला कर भागे चार युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसएचओ पर चाकू से हमला कर भागे चार युवक
Updated Mon, 14 Aug 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएचओ पर चाकू से हमला कर भागे चार युवक
रात को पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के दौरान हुई वारदात
सोमवार को काबू किए युवक, जांच जारी
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। रविवार रात्रि पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के दौरान नाके पर तैनात एसएचओ सिटी पर चार युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। जिसमें उनके हाथ में गंभीर चोट आई हैं। युवक रात को हमला कर फरार हो गए। उन्हें सोमवार को काबू कर लिया। लेकिन पुलिस पूरे मामले में खुलासा करने से हिचकिचा रही है।
रविवार रात को पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया था। रात्रि 11 बजे के बाद पिहोवा चौक पर थाना शहर प्रभारी रमेश चंद अपनी टीम के साथ तैनात थे। इसी बीच एक स्विफ्ट डिजायर में सवार चार युवकों को रुकवाने का प्रयास किया। लेकिन वे पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास करते हुए उनकी गाड़ी को टक्कर मार कर चीका की ओर फरार हो गए। एसएचओ की टीम ने उनका पीछा किया। लेकिन वे चीका रोड पर पुलिस नाका भी पार करने में सफल रहे। इसी बीच एसएचओ की टीम ने चीका रोड पर पेट्रोल पंप के पास उन्हें घेर लिया और आगे गाड़ी खड़ी करके रुकवा लिया। जैसे ही एसएचओ गाड़ी से उतरकर उनकी ओर आए तो युवकों ने कार से उतर कर एसएचओ पर चाकू से हमला कर दिया और फरार हो गए। एसएचओ पर चाकू से हुए हमले के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। वहीं रात का फायदा उठाकर युवक भाग खड़े हुए। उन्हें सोमवार को सीआईए द्वारा काबू कर लिया गया।
पुलिस इस पूरे प्रकरण का खुलासा करने से बचती हुई नजर आ रही है। देर शाम तक भी मामले में कोई बड़ी जानकारी नहीं दी गई। पता चला है कि पुलिस ने बलिंद्र नामक युवक सहित तीन अन्य युवकों को सोमवार को काबू कर लिया। उनसे पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
एसएचओ सिटी ने कहा कि वे छुट्टी पर हैं। रात को युवकों ने उन पर चाकू से हमला किया था।
एसपी सुमेर प्रताप सिंह ने केवल इतनी जानकारी दी कि हमला करने वाले युवक को काबू कर लिया गया है।