फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   शुगर मिल के सुरक्षा गार्ड पर हमला, घायल कर फरार हुए कार में सवार अज्ञात युवक

शुगर मिल के सुरक्षा गार्ड पर हमला, घायल कर फरार हुए कार में सवार अज्ञात युवक

Sat, 29 Dec 2018 01:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Dec 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
शुगर मिल के सुरक्षा गार्ड पर हमला, घायल कर फरार हुए कार में सवार अज्ञात युवक
शुगर मिल के सुरक्षा गार्ड पर किया हमला
विज्ञापन

कैथल। शुगर मिल में प्रवेश द्वार पर ड्यूटी दे रहे सुरक्षा गार्ड पर वीरवार की रात को अज्ञात कार सवार युवकों ने हमला कर दिया। जिसमें उसे सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। उसे जिला अस्पताल में दाखिल कराया है।

नरड़ निवासी महेंद्र कुमार शुगर मिल में सुरक्षा गार्ड है। रोजाना की तरफ वीरवार रात को साइकिल पर गांव लौट रहा था। जब ही मिल के नजदीक माइनर के पास पहुंचा तो मिल में किसी दूसरे साथी का फोन आ गया। अभी वे फोन सुन ही रहा था कि पीछे से दो युवकों ने लाठी व डंडों से हमला कर दिया। मोबाइल सड़क पर जा गिरा, लेकिन फोन चालू था। गार्ड महेंद्र पर हुए हमले को लेकर कर्मचारी ने मिल के बाहर धरने पर बैठे किसानों की सहायता से घटनास्थल पर पहुंचकर उसे बचाया। लोगों को आता देख हमलावर कार में सवार होकर फरार हो गए। घायल अवस्था में सरकारी अस्पताल लाया गया। घटना को लेकर परिजनों में रोष है। हमलावरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। तितरम थाना प्रभारी रामकुमार ने बताया कि मामले में शिकायत मिली है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed