{"_id":"5c86b53abdec221444246e83","slug":"51552332090-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदर्श नगर में व्यक्ति ने निगला जहरीला पदार्थ, मौत, पुलिस ने किया केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आदर्श नगर में व्यक्ति ने निगला जहरीला पदार्थ, मौत, पुलिस ने किया केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यक्ति ने निगला जहरीला पदार्थ, मौत, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। आदर्श नगर में एक व्यक्ति ने परेशानी के चलते जहरीला पदार्थ निगलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। इस संबंध में सिविल लाइन थाने में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
मृतक के बेटे विशाल सैनी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह अपने पिता सुभाष सैनी के साथ बालाजी हैंडलूम के नाम से गली नंबर 4 जनकपुरी कालोनी करनाल रोड कैथल पर एक दुकान चलाता है। 10 मार्च को वह अपनी दुकान पर काम कर रहा था और उसके पिता घर पर थे। इस दौरान उसके पिता के दोस्त प्रताप मित्तल ने फोन कर बताया कि आपके पिता ने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया है। जिससे उसकी तबीयत काफी बिगड़ चुकी है। सूचना मिलते ही वह भी तुरंत घर पहुंच गया और अपने पिता को इलाज के लिए शाह अस्पताल में दाखिल करवाया। लेकिन इलाज के दौरान उसके पिता ने दम तोड़ दिया। उसके पिता ने यह कदम दिमागी परेशानी के चलते उठाया है। उसने बताया कि उसके पिताजी ने एक व्यक्ति सोनु राणा से 57 लाख रुपये, धर्मपाल वासी डोहर से 7 लाख 50 हजार रुपये व चक्षु गर्ग सेलर वाले से 1.50 लाख रुपये लेने थे। लेकिन काफी समय बीत जाने के बावजूद भी वह उसके पिता के पैसे नहीं दे रहे थे और पैसे मांगने पर अभद्र व्यवहार करते थे। जिस कारण उसके पिता काफी परेशान रहते थे। इन तीनों ने ही उसके पिता को आत्महत्या के लिए मजबूर किया है। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। एसआई रामकुमार ने बताया कि पुलिस ने आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।