मारपीट के मामले में वांछित भगौड़े को काबू किया
कैथल। पुलिस ने मारपीट के मामले में भगौड़े आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 28 सितंबर को दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा काला निवासी मिया बस्ती चीका को नाजायज चोटें मारी गई थी, जिस संबंध में थाना चीका में मामला दर्ज कर पुलिस द्वारा आरोपी अजय निवासी मिया बस्ती चीका को गिरफ्तार कर लिया गया था। आरोपी न्यायालय से जमानत हासिल करने उपरांत उपरोक्त मामले में भूमिगत चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए अदालत द्वारा गैर जमानती वांरट जारी किये गए थे। प्रवक्ता ने बताया चीका पुलिस के हेडकांस्टेबल वीरेन्द्र सिंह की टीम द्वारा मियां बस्ती चीका में दबिश देते हुए आरोपी अजय उर्फ कांडा को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसे 18 फरवरी को अदालत में पेश कर दिया गया है।